साफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने पति अमनदीप गुप्ता को चार दिन बाद जेल भेज दिया। मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी आरजू की शादी आठ दिसंबर को नौबस्ता के गौशाला डब्ल्यू ब्लॉक स्थित माही वाटिका अपार्टमेंट निवासी अमनदीप से हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका)
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को आरजू की बाथरूम में फिसलने से मौत की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर आरजू के पिता नीरज कटारे ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
3 of 5
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को फोरेंसिक टीम ने आरजू के कमरे व बाथरूम में जाकर छानबीन की थी। इसके बाद अमनदीप के साथ दोबारा फ्लैट पहुंचकर क्राइम सीन दोहराया था। हालांकि फोरेंसिक टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
4 of 5
पित के साथ आरजू गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच भी हत्या और हादसे के बीच उलझी है। बुधवार को पुलिस ने अमनदीप को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेजा दिया। सीओ गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम में एक्सपर्ट की राय आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरजू के माथे, गाल, कंधे पर चोट के निशान मिले। आखों में खून उतर आने से लालपन था। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आरजू का मुंह किसी चीज से ढककर जोर से दबाया गया था। इससे उसके होंठ अंदर, बाहर फट गए और आंखों में खून उतर आया था।