फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के बाद ठीक से बच्चे का चेहरा भी न देख पाई थी मां, यमराज बनकर आया कुत्ता और छीन ली सांसें

Tue, 14 Jan 2020 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 9
कुत्ते ने नवजात बच्चे की आंख नोची, दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित आकाश गंगा अस्पताल की ओपीडी में एक कुत्ता घुस गया। उसमें प्रसव के बाद लेटे एक नवजात को नोच डाला। इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने यह वाकया परिजनों से छिपाया। दो-तीन घंटे बाद जब बच्चा सामने आया, तो बात खुली। पीड़ितों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

2 of 9
अस्पताल का मुख्य द्वार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल स्टाफ फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर अस्पताल प्रशासन और डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला दीना निवासी रवि कुमार एक निजी कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव हैं। उन्होंने पत्नी कंचन को पहली डिलीवरी के लिए यहीं के आकाश गंगा अस्पताल में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे भर्ती कराया।
विज्ञापन

3 of 9
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
डॉ. मोहित गुप्ता ने ऑपरेशन कर दिया। परिजनों को 12 बजे के बाद मृत बच्चा पैदा होने की खबर दी गई, मगर दिखाया नहीं गया। काफी कहने के बाद जब डेढ़ बजे के करीब बच्चा दिखाया गया, तो उसकी आंख और शरीर पर घाव के निशान थे। पता चला कि बच्चा जब ऑपरेशन थिएटर में था, तभी मुख्य दरवाजे से घुसे कुत्ते ने उसे नोच डाला। इसी से उसकी मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

4 of 9
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय समेत पुलिस बल पहुंच गया। उस वक्त डाक्टर समेत अन्य मुख्य स्टाफ नदारद था। कोतवाल ने जब ओटी की चाबी मांगी, तो टालमटोल की गई। काफी हड़काने के बाद चाबी मिलने पर ताला खोलकर जांच पड़ताल की। आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित रवि कुमार की तहरीर पर डॉ. मोहित गुप्ता और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
कुत्ते ने नवजात बच्चे की आंख नोची, दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमार्ग वाले गेट से कुत्ता घुसने की आशंका
ओटी के दो दरवाजे हैं। एक बेसमेंट में खुलता है और दूसरा मुख्य मार्ग पर। मुख्य मार्ग पर खुलने वाले दरवाजे में लगे स्टॉपर खराब हैं। आशंका है कि इसी गेट से कुत्ता घुसा होगा। इसीलिए वह बच्चे तक पहुंच गया और उसे नोचकर मार डाला।
विज्ञापन

6 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
...जब कोतवाल ने कर्मचारी को दी हिदायत
 कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने ओटी के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी से हार्डडिस्क मांगी, तो उसने बहानेबाजी की। इस पर कोतवाल ने हिदायत दी कि यदि किसी भी तरह की हार्डडिस्क से छेड़छाड़ की गई, तो जेल भेज दूंगा।
विज्ञापन

7 of 9
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नियमविरुद्ध बेसमेंट में भर्ती होते हैं मरीज
किसी भी अस्पताल के पंजीकरण नियमावली में साफ है कि मरीज को बेसमेंट में भर्ती नहीं किया जा सकता। मगर जिस अस्पताल में यह घटना हुई, उसके सभी मरीजो को बेसमेंट में ही भर्ती किया जा रहा है। यह अस्पताल प्रशासन ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की भी घोर लापरवाही है।

8 of 9
अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल का नहीं है सीएमओ के यहां पंजीकरण
जिस अस्पताल में यह घटना हुई है, उसका सीएमओ दफ्तर में पंजीकरण तक नहीं है। इससे साफ है कि यह पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से चलाया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का हाथ है।
विज्ञापन

9 of 9
मोबाइल पर घटना का वीडियो देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिना पंजीकरण चल रहे दर्जनों नर्सिंग होम
मसेनी रोड से आवास विकास तक कई अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर महीने बंधी रकम वसूल कर जिम्मेदारों के रहमोकरम पर चलवा रहे हैं। इससे आए दिन मरीजों के साथ होने वाली घटनाओं पर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं रहते। बीते महीने नटराज अस्पताल में भी एक मरीज की इसी तरह मौत हो गई थी। वह भी बिना पंजीकरण चल रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच की जा रही है।

‘घटना की सूचना पर प्रथम जानकारी करने आकाश गंगा अस्पताल गए थे। वहां परिजनों के बयान लिए। अस्पताल के पंजीकरण संबंधी उन्हें कोई कागजात नहीं दिखाए गए। संभवत: अस्पताल पंजीकृत नहीं है। इस संबंध में वह सीएमओ से बात कर कार्रवाई कराएंगे।’ - डॉ. राजीव शाक्य, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें