फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 'दुल्हनों से हुआ धोखा', समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड

Tue, 06 Mar 2018 04:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
औरैया में दुल्हनों संग धोखा, ये हैं सस्पेंड हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत औरैया में कराई गई 48 जोड़ों की शादी में लोहे की बिछिया-पायल देने के मामले में शासन ने प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। मामले में वहां के सीडीओ ने औरैया कोतवाली में समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की थी।

 
विज्ञापन

2 of 4
औरैया में दुल्हनों संग धोखा
औरैया में 18 फरवरी को 48 जोड़ों का विवाह कराया गया था। 27 फरवरी को डीएम श्रीकांत मिश्रा को नवविवाहिता रचना कुमारी, सरवीन, पिंकी, सत्यवती आदि ने शिकायती पत्र देकर पायल-बिछिया लोहे की होने का आरोप लगाया था। डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी। सीडीओ की जांच में भी ये जेवर चांदी के नहीं निकले। जांच के बाद डीएम ने प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को भी रिपोर्ट भेजकर दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की। विनीत कुमार तिवारी औरेया के पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के साथ ही समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
औरैया में दुल्हनों संग धोखा
फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी
औरैया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 48 जोड़ों को नकली बिछिया व पायल बांटने में जेवर सप्लाई करने वाली फ र्म को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी चल रही है। 
मेसर्स जनसेवा खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कटरा सेवाकली ने इटावा जिले में कई सरकारी कार्यालयों में ई टेंडरिंग से सप्लाई दी है। इस मामले में फर्म के मालिक संजीव अग्रवाल पर रिपोर्ट दर्ज है। अब शासन की सख्ती के बाद फर्म व ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर बड़ी कार्रवाई भी हो सक ती है। फर्म के पिछले कामोें की भी जांच की जा सकती है।

 
विज्ञापन

4 of 4
जानकारी देते अधिकारी
पांच को सचिव ने दी असली पायल व बिछिया 
जांच करने आए सचिव चंद्रपाल ने शिकायत के आधार पर भाग्यनगर ब्लाक की नेहा, याशमीन, पिंकी, कुसुमलता व अछल्दा ब्लाक की सुहानी को असली पायल व बिछिया वितरित की। इसके साथ ही डीएम श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि अन्य 43 जोड़ों को संबधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से असली पायल व बिछिया का वितरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें