फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: नवरात्र के पहले दिन घंटे घड़ियालों के बीच जय अंबे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी पर झूमेे  भक्त

Sun, 29 Sep 2019 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
माता की आराधाना के लिए दीप जलाती महिला - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। रविवार भोर में देवी मंदिरों के पट खुलते ही जय माता दी के उद्घोष के साथ भक्त माता के दर्शन को पहुंचने लगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर में दर्शन के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जय अंबे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी... समेत कई स्तुतियों के जरिए भक्तों ने जगतजननी की महिमा का गुणगान किया। उधर, नवरात्र के पहले दिन घरों में भी विधि-विधान से माता की चौकी स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया।  

 
विज्ञापन

3 of 5
जयकारों से गूंजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के पहले दिन रविवार को भक्तों ने मइया के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन किए। शहर में मइया का यह स्वरूप तपेश्वरी देवी का माना गया है। भोर में ही भक्तों की कतारें लग गईं।

 

4 of 5
मंदिर में दर्शन के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
किसी भक्त ने माता को शृंगार सामग्री अर्पित की तो किसी ने दुर्गा चालीसा का पाठ किया। उधर, पहले दिन घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों में कलश स्थापना की गई। किसी ने सूर्योदय के बाद तो किसी ने अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सजा हुआ माता का दरबार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान किसी ने अखंड दीप जलाया तो किसी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। उधर, काली मठिया, बंगाली मोहाल स्थित काली मंदिर, बुद्धा देवी मंदिर में भी भक्तों ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें