फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन ने बीजेपी पर मुद्दों से मुंह मोड़ने का लगाया आरोप, मंच ढहा बाल-बाल बचे कांग्रेसी नेता

Mon, 25 Jun 2018 09:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बांदा जिले के नरैनी में कांग्रेस के पोल खोलो सम्मेलन में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकारों पर वादाखिलाफी और देश के लोगों को गैर जरूरी मुद्दों में उलझाए रखने का आरोप लगाया। कहा कि लव जिहाद, तीन तलाक और गोरक्षा में उलझाकर असली मुद्दे भूल गए। यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना में 41 फीसदी लाभार्थियों को दोबारा गैस सिलेंडर नहीं मिले।  

 
विज्ञापन

2 of 4
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी
सोमवार को करतल रोड पर मदरसा मैदान में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या भीड़ जुटी। उन्हें संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा कि मोदी सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का प्रचार किया जा रहा है। एक क्विंटल गेहूं पैदा करने में किसान का 2400 रुपये खर्च आ रहा है और सरकारी केंद्रों में खरीद 1600 रुपये में की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी
नसीमुद्दीन ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 4.36 करोड़ लोगों को देश में गैस कनेक्शन बांटे गए। इसमें 41 फीसदी लोगों को दोबारा सिलेंडर नहीं मिला, ये गरीब परिवार अपनी जेब से 700 का सिलेंडर नहीं खरीद सकते। उनके चूल्हे ठंडे पड़े हैं। नोटबंदी में भी बड़ा घोटाला हुआ। जीएसटी से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कहा कि बुंदेलखंड में भाजपा के पांच सांसद और 19 विधायक हैं, लेकिन चार साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड को कुछ नहीं दिया।  





 
विज्ञापन

4 of 4
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी
कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय पोल खोल सम्मेलन में मंच पर कांग्रेस नेताओं और क्षेत्रीय वरिष्ठ लोगों की भीड़ से सम्मेलन शुरू होते ही मंच ढह गया। बांस, बल्ली और मेज बिखर गई। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सहित मंच पर बैठे अन्य कांग्रेसी नेता बाल-बाल बच गए। सिद्दीकी को उनके सुरक्षा कर्मियों ने संभाला। आनन-फानन में मंच दुरुस्त कर सम्मेलन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें