फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पर नरेश के सियासी शोले, कहा- हमने चरित्र चित्रण शुरू किया तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे

Thu, 04 Apr 2019 07:00 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नरेश ने सपा नेता को दी नसीहत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में सियासी पारा हाई हो चुका है। जुबानी जंग में सपा के अंशुल वर्मा व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल आमने सामने आ चुके हैं। यह सियासी रार किस हद तक जा सकती है इस बारे में अभी कुछ कहना तो जल्दबाजी होगी लेकिन इनता तो तय है कि कोई बड़ा सियासी धमाका जरूर हो सकता है। हाल ही में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सदर सांसद अंशुल वर्मा ने नरेश अग्रवाल के गठबंधन पर दिए गए बयान का पलटवार किया को नरेश अग्रवाल ने सपा नेताओं को नसीहत दे डाली।
विज्ञापन

2 of 5
नरेश ने सपा नेता को दी नसीहत - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल पर निशाना साधते हुए अंशुल वर्मा ने एक पुरानी क्लिप पत्रकारों को दिखाई। सपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने एक अप्रैल को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गठबंधन को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है।
विज्ञापन

3 of 5
नरेश ने सपा नेता को दी नसीहत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद खुद के चरित्र पर की गई टिप्पणी को लेकर नरेश अग्रवाल ने सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को मंच से नसीहत भी दी कि इतने निचले स्तर पर जाना ठीक नहीं, वरना अगर हमने चरित्र चित्रण शुरू किया तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे।

4 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सदर सांसद अंशुल वर्मा के चरित्र संबंधी आरोपों पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि मेरा जीवन खुली किताब की तरह है। सब कुछ जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि मेरे चरित्र पर सवाल उठाने वाला खुद चरित्रहीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष से लेकर जमीन तक पर भारत को मजबूत किया है। पूरे विश्व में भारत को शक्तिशाली देश के रुप में स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें