फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में उछला मंदिर के शुद्धिकरण का मुद्दा, नरेश बोले- हमसे विरोध...ये ठीक नहीं है

Sun, 20 Jan 2019 06:44 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में श्रवण देवी मंदिर परिसर में छह जनवरी को आयोजित पासी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कथित रूप से लंच पैकेट में शराब वितरित किए जाने के आरोपों पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल शनिवार को आक्रामक तेवर में नजर आए। नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने की दृष्टि से उनके विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल ने पासी सम्मेलन का आयोजन किया था। इस आयोजन को लेकर एक सांसद ने मुख्यमंत्री को लंबा चौड़ा पत्र लिख दिया। पत्र में आरोप लगाए गए थे कि सम्मेलन में लंच पैकेट में शराब वितरित की गई। 
विज्ञापन

2 of 5
नरेश अग्रवाल
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिस सांसद के लिए आम तौर पर बहुत कुछ कहा जाता है, वह कुछ कहे तो उसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। कहा कि हो सकता है सांसद अपने पांच साल की असफलताओं को इधर-उधर के मुद्दों से छिपाना चाह रहे हों।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि हमारा अपमान करके वह प्रसिद्ध नहीं होंगे। हमसे विरोध ले रहे हैं, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पासी समाज के कुछ विरोधियों ने आठ जनवरी को जूते पहनकर हैंडपंप के पानी से श्रवण देवी मंदिर परिसर को शुद्ध करने की बात कही। शुद्धीकरण करने वालों ने बताया कि गंगाजल था, लेकिन शुद्धीकरण इसलिए किया गया क्योंकि वहां पासी सम्मेलन का आयोजन हुआ था।

4 of 5
सांसद अंशुल वर्मा, नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह जल्द ही फिर से श्रवण देवी मंदिर परिसर में पासी सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि लंच पैकेट में शराब के वायरल वीडियो में दो बच्चों को दिखाया गया है, जबकि मेरे कार्यक्रम में बच्चे नहीं आते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें