फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में गरजे नरेश अग्रवाल, बोले- दुश्मन है पाकिस्तान और हमेशा रहेगा, आंख उठाई तो आंखें नोच लेंगे

Mon, 02 Mar 2020 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
हरदोई में गरजे नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में भरावन विकासखंड के मालपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कई बड़े बयान दिए। जिससे सियासी हलचल मच सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
हरदोई में गरजे नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने कहा कि ट्रंप भारत आए तो केजरीवाल ने दिल्ली में दंगा करवा दिया। जिससे लोग भ्रमित हो जाएं। पाकिस्तान दुश्मन है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान ने अगर आंख उठाई तो आंखें नोच लेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
हरदोई में गरजे नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाई। पिछली सरकारों में इतना बड़ा जोखिम लेने की हिम्मत ही नहीं थी। इसके बाद नरेश अग्रवाल विपक्ष पर भी जमकर बरसे। 

4 of 5
हरदोई में गरजे नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश व मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। अखिलेश पर तंज कसते हुए बोले कि अखिलेश मुख्यमंत्री बने भी लेकिन कुछ कर नहीं पाए। ऐसे मुख्यमंत्री बनने का क्या फायदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरदोई में गरजे नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रत्याशियों से 30000 रुपये महीने खर्च लेती हैं। मंदिर मुद्दे पर जिक्र करते हुए कहा कि सभी पार्टियों ने सिर्फ राजनीति की लेकिन भाजपा ने मंदिर मुद्दे पर जो कहा वो करके दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें