फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायम रही भाजपा के इस बयानबाज की बादशाहत! खुलेआम कहा था- मेरे कहने पर काटे गए दोनों के टिकट

Sat, 25 May 2019 06:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों को यूं ही ऐतिहासिक जीत हासिल नहीं हो गई। इसमें एक पूर्व सांसद की मेहनत और रणनीति को नकारा नहीं जा सकता। यूं तो इस नेता के बयानों ने चुनाव के दौरान सियासी गलियारों में जमकर हलचल मचाई थी लेकिन अपना रसूख साबित करने में इसने कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी बात को बेबाकी से कहने वाले इस नेता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले की जनता के दिलों पर आज भी ये राज करता है। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि भाजपा ने इस नेता की जिस बात को मानते हुए दोनों प्रत्याशियों पर दांव लगाया उन्होंने जीत के बाद इस दिग्गज का नाम तक न लिया। अब जिले में ये मामला कितना तूल पकड़ेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
 
आगे की स्लाइड में पढ़िए- खुलेआम दिया गया वो बयान
विज्ञापन

2 of 5
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने हरदोई और मिश्रिख की कमान पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को सौंप रखी थी। नरेश अग्रवाल ने भी इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया था। जनपद की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में एक अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच नरेश ने ताबड़तोड़ सभाएं कीं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 91 जनसभाएं नरेश अग्रवाल ने 25 दिन में कीं। नरेश अग्रवाल की रणनीति और मेहनत का नतीजा भी सकारात्मक आया। यही कारण रहा कि  शुक्रवार को भी उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ आवास पर रही।
विज्ञापन

3 of 5
सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं में नरेश अग्रवाल ने खुलकर कहा था कि दोनों मौजूदा सांसदों के टिकट उनके कहने पर ही काटे गए हैं। जयप्रकाश और अशोक कुमार को उनकी सिफारिश पर टिकट मिला है। इसी बयान के आगे वह जनता को बताते थे कि इसीलिए दोनों प्रत्याशियों का जीतना जरूरी है, क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ा है।

4 of 5
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल के विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल ने सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र में ही 26 दिन में 104 जनसभाएं कीं तो साथ ही साथ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भी ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों को भाजपा के पक्ष में मोड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों की खाक छानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हालांकि परिणाम आने के बाद से शुक्रवार दोपहर तक हुई प्रेसवार्ता में जयप्रकाश और अशोक कुमार ने नरेश अग्रवाल का नाम तक नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें