फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत आग हादसे के बाद कानपुर की 5 मंजिला इमारत में आग, आंखें खुलीं तो दम घुटने से मची चीख पुकार

Sat, 25 May 2019 03:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
कानपुर में इमारत में आग लगने के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
सूरत में आग लगने से कोचिंग की इमारत से कूदने और जलने के चलते मारे गए बच्चों के बाद आज सुबह कानपुर की एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय इमारत में सभी लोग चैन की नींद सो रहे थे। आग लगने की वजह से कमराें में भीषण धुआं भर गया जिसके बाद दम घुटने की वजह से चीख पुकार मच गई।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पांच मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित लकी होटल के पास गुण मंडी में बनी पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। आग कितनी भयानक है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमारत आग के गोले की तरह नजर आ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना भी मौके पर पहुंची। 
 
विज्ञापन

3 of 8
इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टरगंज की मूंगफली वाली गली निवासी बारदाना कारोबारी भाई अनुराग मिश्र व सत्येंद्र मिश्र के पांच मंजिला घर में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। लपटों व धुएं के बीच ऊपरी तल पर रह रहे कारोबारी भाइयों का परिवार भी फंस गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन किया।

 

4 of 8
इमारत में आग लगने के बाद हर ओर धुआं फैल गया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आई दमकल टीम ने इमारत के बाहर से सीढ़ी लगाकर परिवार के सदस्यों को निकालना शुरू किया और करीब एक घंटे बाद परिवर को सकुशल बाहर निकाल लिया। करीब एक दर्जन गाडिय़ों से पानी की बौछार डालकर मकान की आग पर काबू पाया गया। सेना के जवान, एम्बुलेंस को भी बुलाया गया और एसएसपी भी रेस्क्यू के दौरान रहे।बारदाना कारोबारी अनुराग मिश्र का परिवार इमारत की तीसरी मंजिल पर और उनके भाई सत्येंद्र का परिवार भवन की चौथी मंजिल पर रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
इमारत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
बेसमेंट में शुक्लागंज निवासी मुस्ताक अहमद की रस्सी की दुकान व अनुराग की बारदाने की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दवा कारोबारी फरमान इलाही की दुकान व गोदाम है। दूसरे तल पर अनुराग ने माल रखने के लिए गोदाम बना रखा है। शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

 
विज्ञापन

6 of 8
इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक व टाट की बोरियां जलने से तेज लपटें व धुंआ उठा तो पांचवीं मंजिल पर सो रहे परिवार का दम घुटने लगा। अनुराग की पत्नी शशी उठीं और नीचे जाकर देखा तो आग लगी थी। शोर मचाते हुए उन्होंने पूरे परिवार को जगाया और फिर तीसरी मंजिल पर रह रहे सत्येंद्र के परिवार को भी उठाया। पूरे परिवार ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सीढिय़ों तक आग फैलने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

 
विज्ञापन

7 of 8
इमारत की पांचवी मंजिल पर कई लोग फंसे थे - फोटो : अमर उजाला
पांचवीं मंजिल पर फंसे परिवार की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड पुलिस को सूचना दी। करीब पंद्रह मिनट में लाटूश रोड व फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंच गई। दमकल जवानों ने मकान में सीढ़ी लगाकर एक घंटे के अंदर एक एक करके सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अनुराग, उनकी पत्नी शशि, तीन वर्षीय बेटे विनायक, पांच वर्षीय बेटी श्रेया व सत्येंद्र सकुशल निकाला।

 
विज्ञापन

8 of 8
सभी को सुरक्षित निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीसरी मंजिल पर फंसीं अनुराग की मां 70 वर्षीय उर्मिला देवी, सत्येंद्र की पत्नी निशा, उनकी 20 वर्षीय बेटी अनुष्का धुएं के कारण बेहोश हो गई थीं, उन्हें तुरंत एंबुलेंस से उर्सला अस्पताल भेजा गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीएफओ ने इमारत के चारों और से पानी की बौछार कराकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें