चित्रकूट जिले में तेल कारोबारी के जुड़वां बच्चों के शव बांदा में एक नदी से बरामद हुए हैं। हत्या करने का तरीका इतना क्रूर है कि खुलासा होने के बाद पुलिस भी सच जानकर दंग रह गई। हत्यारों ने बच्चों को पानी में डुबोकर तड़पा तड़पा कर मारा। इससे भी जब उनका मन नहीं भरा तो मासूमों के शवाें को जंजीर से जकड़ पत्थरों से बांध कर फेक दिया।