फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खून से लथपथ इस लाश को देख दहल गया लोगों का दिल, फैली सनसनी

Sun, 14 May 2017 08:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के अर्मापुर में युवक की ईंट से कूचकर हत्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को ईंट से कूचकर मार डाला। रविवार सवेरे युवक की लाश अर्मापुर स्टेट में सड़क किनारे पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 


जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान सतेंद्र तिवारी(42) पुत्र राधे श्याम निवासी मसवानपुर-कल्याणपुर के रूप में की गई है। घर में पत्नी शुलभ तिवारी और दो बेटे पारस(11) और मिली(10) हैं। 

 
विज्ञापन

ईंट से कूचकर की हत्या

कानपुर के अर्मापुर में सड़क पर पड़ा युवक का शव शव
सतेंद्र अर्मापुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है। शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो इसका पता चला। इसके संबध में पूछताछ चली तो पता चला रात को सतेंद्र तिवारी खाना-खाने के लिए फैक्ट्री से अमर मुंशी के साथ निकले थे। जिसके बाद सुबह सतेंद्र का शव उसी इलाके में पड़ा मिला। सिर पर ईंट से कई प्रहार कर हत्या की गई है।

जानकारी मिलने पर पुलिस का शक अमर मुंशी पर गहरा गया है। लेकिन अमर मुंशी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।   

 
Next
AU ऐप में पढ़ें