मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यकर्ता इस बार सबसे बड़ी जीत होने की उम्मीद लगाए थे। कारण था बसपा से गठबंधन। 24 साल बाद माया और मुलायम एक मंच पर आए थे। 19 अप्रैल को ऐतिहासिक रैली हुई थी। जीत का अंतर कम होने से सपाई थोड़े मायूस हैं लेकिन बदायूं में धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद में अक्षय यादव और कन्नौज में डिंपल यादव की हार को देखते हुए मुलायम की जीत को बड़ा माना जा रहा है।