फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में सजे दो मंच, मुलायम सिंह और शिवपाल ने अलग-अलग मनाई होली, देखें तस्वीरें

Fri, 22 Mar 2019 08:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सैफई में सजे मुलायम सिंह और शिवपाल के अलग-अलग मंच - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े राजनीतिक परिवार की होली कई मायनों में खास रहती है, इस बार परिवार में खेली गई होली खासी चर्चाओं में है, वो इसलिए क्योंकि दशकों बाद पहली बार ऐसा मौका था, जब नेताजी मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव ने अलग-अलग होली खेली।
विज्ञापन

2 of 6
holi in Saifai
दरअसल, सपा के गढ़ सैफई में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने एक मंच पर कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेली। यानि की समाजवादी कुनबा एक मंच पर दिखा। जबकि दूसरे मंच पर थे, शिवपाल सिंह यादव, जो अलग-थलग अपने कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की होली खेलते हुए दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
holi in Saifai
शिवपाल सिंह यादव इस दौरान मीडिया से मुखातिब भी हुए। उन्होंने सुबह नेता जी के इटावा स्थित आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था। आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ मैदान में खड़ी है। उनकी पार्टी का पीस पार्टी समेत 50 छोटे-बड़े राजनैतिक दलों से गठबंधन हो चुका है। 

4 of 6
holi in Saifai
वह आगामी लोकसभा चुनाव उनके साथ मिलकर लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने भाजपा को देश से हटाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन से भी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन गठबंधन ने उन्हें महत्व नहीं दिया। कांग्रेस ने भी उन्हें भरोसे में लेकर धोखा दिया है, लेकिन अब वह अपने 50 से अधिक दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
holi in Saifai
वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने देश और प्रदेशवासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी, कहा कि हमारा गठबंधन बसपा से हो चुका है। मायवती के चुनाव न लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बसपा का फैसला है, मायावती ने यह भी कहा है कि इसी बहाने वो संगठन में और तमाम गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने में अपना समय लगाएंगी यह अच्छी बात भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
holi in Saifai
मायावती के द्वारा नेता जी के लिए चुनाव प्रचार करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह एक दूसरे का प्रचार नहीं है, यह जनता से अपील है, यह जनता का गठबंधन है, यह विचारों के संगम का गठबंधन है। एक दूसरे को सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को बचाने का गठबंधन है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सबसे ज्यादा सीटें आएंगी और उत्तरप्रदेश ही दिल्ली में प्रधानमंत्री तय करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें