फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंगों में रंगा मुलायम कुनबा, कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर अखिलेश को आया गुस्सा

Thu, 12 Mar 2020 05:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के परिवार के लिए इस बार होली अच्छा संदेश लाई। इस बार सैफई में आयोजित होली मिलन समारोह में मुलायम सिंह का परिवार एक मंच पर दिखाई दिया। मुलायम परिवार के सभी लोग होली के रंग में रंगे दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 5
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल और अखिलेश के एक मंच पर आते ही कार्यकर्ता चाचा भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। ये नारेबाजी सुनकर अखिलेश नाराज हो गए और कहा कि इस तरह की नारेबाजी करोगे तो अगली बार से यहां होली खेलने नहीं आऊंगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
पिछले काफी समय से नाराज चल रहे शिवपाल ने मंच साझा कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, सैफई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने गांव पहुंचकर होली मनाई। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव और प्रधान दर्शन सिंह भी मौजूद रहे। 

4 of 5
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव भी मुलायम सिंह की कोठी पर होली खेलने पहुंचे। शिवपाल ने मुलायम के साथ रामगोपाल के भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने भी चाचा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता मुलायम के पैर छूते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अखिलेश यादव ने पिता मुलायम के पैर भी छुए। इस पर मुलायम सिंह ने अखिलेश को गले लगाकर होली की बधाई और आशीर्वाद दिया। इस होली पर पूरा परिवार साथ दिखाई दिया। मुलायम परिवार ने फूलों से होली खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें