उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की छोटी बहू अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर सुर्खियाें में रहती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव की जो राजनीति के दांव पेचों को तो समझती ही हैं इसके साथ ही वो घर के कामों में भी माहिर हैं। हम आपकी मुलाकात आज मुलायम परिवार की इस बहू से कराने जा रहे हैं जिनकी पहचान ही उनकी सादगी से है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अपर्णा यादव
अपर्णा यादव मुलियम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। अपर्णा को राजनीति में दिलचस्पी है शायद यही वजह है कि वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपर्णा यादव फैमिली की इकलौती महिला हैं, जो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। मकर संक्रांति के मौके पर अपर्णा यादव का एक नया ही रूप सोशल मीडिया पर नजर आया। जमीन पर बैठीं अपर्णा सूप में गेहूं साफ कर रहीं थीं।
विज्ञापन
3 of 6
अपर्णा यादव
इस काम में वो अकेली नहीं थी। उनके परिवार की अन्य महिलाएं भी उनका साथ दे रही थीं। बड़े राजनीतिक घराने से संबंध होने के बावजूद अपर्णा यादव की पहचान सादगी से भरा जीवन, मधुर आवाज और मोहक छवि है। अपर्णा ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। समाजवादी पार्टी की टिकट पर उन्होंने लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था।
4 of 6
अपर्णा यादव
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा एक मोहक छवि की मालकिन है। वो जितनी शांत हैं उतनी ही मधुर उनकी आवाज है। अपर्णा अपने खुले विचारों से कई बार मुलायम सिंह यादव को मुसीबत में डाल चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान को लेकर वो अपने ससुर के खिलाफ हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
अपर्णा यादव
वहीं प्रधानमंत्री मोदी की तारिफ कर उन्होंने सपाईयों की बोलती बंद कर दी थी। जब पीएम मोदी लखनऊ आए थे तब उस कार्यक्रम में कोई सपाई नहीं पहुंचा था, लेकिन अपर्णा वहां पहुंची थी, जिसे लेकर खूब चर्चाएं हुई थी। अपर्णा यादव मूल रुप उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका पूरा नाम अपर्णा बिष्ट यादव है। अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को हुई थी। मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव से उन्होंने प्रेम विवाद किया।
प्रतीक यादव मुलायम की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं। उन्होंने मैनचेस्टर से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स से मास्टर किया है। वो सामाजिक संगठन हर्ष फाउंडेशन के साथ जुड़ी हुई हैं। वह महिलाओं के लिए कैंपेन चलाती हैं। अपर्णा एक क्लासिकल सिंगर हैं। वो कई बार सार्वजनिक मंच पर अपने आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। अपने भाई की शादी में फिल्म पद्मावती के गाने पर डांस करने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।