यूपी के कानपुर में पॉश एरिया अशोक नगर में मंगलवार शाम कपड़ा कारोबारी धीरेंद्र शुक्ला के बेटे गौरव (14) ने मां के डांटने पर पिता की लाइसेंसी रायफल से गोली मार ली। इससे उसका सिर और चेहरा उड़ गया।
विज्ञापन
2 of 7
फाइल फोटो
अशोक नगर निवासी धीरेंद्र का सिल्क के कपड़ों का कारोबार है। उनका शिवाला बाजार में शोरूम है। उनका बेटा गौरव कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में आठवीं कक्षा का छात्र था। धीरेंद्र ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने रायफल ले रखी है।
मंगलवार सुबह गौरव गोविंद नगर स्थित डीबीएस कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने गया था। दोपहर में वह खुुद वहां से गौरव को लेकर घर लौटे। इसके बाद वह घर से निकल गए। गौरव ने अपनी मां श्यामा से कहा कि वह काफी थक गया है, तो ट्यूशन नहीं पढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 7
फारेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
इस पर श्यामा ने उसे डांटते हुए कह दिया कि खेलते ज्यादा हो, पढ़ाई नहीं करते हो। ट्यूशन तो पढ़ना ही होगा। इस बात से नाराज होकर गौरव कमरे में चला गया और रायफल में कारतूस भरकर उसे सिर से सटाया और जमीन पर बैठकर ट्रिगर दबा दिया। उसका चेहरा और सिर उड़ गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां गौरव की हालत देख सभी लोग रो पड़े। मोहल्लेवाले भी पहुंच गए।
4 of 7
फाइल फोटो
इसके बाद परिजनों ने यूपी-100 को गौरव के खुदकुशी करने की सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौकेपर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से रायफल और कारतूस (खोखा) बरामद हुआ है। रायफल को बैलिस्टिक जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
बेहोश हो गईं मां और बहनें
गौरव का सिर और चेहरा उड़ा देख परिवार के लोग घबरा गए। पूरे घर में कोहराम मच गया। मां श्यामा, बहन दिव्या और सोनी व भाई शुभम रोते-रोते बेहोश हो गए।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
छत पर चिपक गए थे लोथड़े
गोली लगने से गौरव के सिर और चेहरा उड़ गया था। उसके मांस के लोथड़े कमरे की छत पर चिपक गए थे। गोली भी छत से टकराने के बाद नीचे आ गिरी थी।
किताब में ब्रेसलेट और अंगूठी
वजह कुछ और तो नहीं पुलिस को छानबीन में गौरव की एक किताब में ब्रेसलेट और अंगूठी मिली है। अंगूठी लेडीज बताई जा रही है। यह अंगूठी और ब्रेसलेट किसका है। गौरव ने दोनों चीजें किताब में क्यों छिपा कर रखी थीं। इसका पता लगाया जा रहा हैै।