फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट CEO बन सोशल मीडिया पर छाए जेके ग्रुप के यदुपति सिंहानिया 

Wed, 17 Jan 2018 01:31 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- इंटरनेट के वर्चुअल वर्ल्ड में ‘गुंतास’, ‘प्रेत बाधक स्थान’, ‘आईआईटी कानपुर की वेबसाइट’, ‘सिंहानिया परिवार’ की चर्चा
- फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और यूट्यूब पर काफी एक्टिव होते जा रहे हैं शहरवासी
 
विज्ञापन
1 of 6
फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और यूट्यूब पर काफी एक्टिव होते जा रहे हैं शहरवासी
कानपुर का सोशल मीडिया पिछले हफ्ते मशहूर उद्योगपति यदुपति सिंहानिया के नाम रहा। सोशल मीडिया पर शहरवासियों के पोस्ट, कमेंट और वीडियो देश-विदेश में छाये हैं। 

ट्विटर पर यदुपति सिंहानिया को बधाइयां, आईआईटी कानपुर की तारीफें
कानपुर का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले जाने-माने उद्योगपति और जेके ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक यदुपति सिंहानिया को बिजनेस टुडे बेस्ट सीईओ-सीमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अवार्ड की घोषणा होते ही ट्विटर पर सिंहानिया को बधाइयां देने वालों की झड़ी लग गई। शहर के सुमंत बनर्जी, दर्शन मेहता, महेश नायक, संतोष कुमार सिंह ने ट्विटर पर यदुपति को ‘किंग ऑफ कानपुर’ का दर्जा देकर उन्हें शहर की शान बताया और उनसे आगे के लिए उम्मीद जताई।  
विज्ञापन

चमड़ा उद्योग को विश्व स्तर पर सरकार प्रोत्साहन देगी

2 of 6
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
10 जनवरी को राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कानपुर को लेकर लिखा कि यहां के चमड़ा उद्योग को विश्व स्तर पर सरकार प्रोत्साहन देगी। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। श्रीकांत यादव लिखते हैं कि कानपुर में एक लड़की मनचलों से परेशान होकर कोचिंग जाना छोड़ देती है और उसके  व्हाट्सएप पर वो लड़के तमंचा लहराते मैसेज भेजते हैं लेकिन पुलिस शिकायत के बावजूद कुछ नहीं करती। लड़की कोचिंग जाना बंद कर चुकी है, अब कहां गया एंटी रोमियो दल, क्या आग लग गई है इस दल में। यादव के ट्वीट को रीट्वीट करके योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

शास्त्र और वेदों का खजाना www.gitasupersite.iitk.ac.in

3 of 6
आईआईटी की वेबसाइट
आईआईटी कानपुर में शास्त्र और वेदों का खजाना की वेबसाइट शुरू होने पर ट्विटर पर श्रीराम लिखते हैं कि विज्ञान और तकनीकहमारी संस्कृति पर इतना ध्यान दे रही है जितना हम सोच भी नहीं सकते। राजीव वर्मा लिखते हैं कि वेबसाइट पर विभिन्न भाषाओं में श्लोक  को परिभाषित करने के अलावा विद्वानों द्वारा प्रत्येक श्लोक पर टिप्पणी भी दी गई है। अंशुल सक्सेना लिखते हैं www.gitasupersite.iitk.ac.in वेबसाइट लॉन्च करने वाला संस्थान आईआईटी कानपुर देश का पहला ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है जहां टेक्स्ट और ऑडियो के जरिये गीता, रामायण, ब्रह्म सूत्र, योगसूत्र, नारद भक्ति सूत्र, उपनिषद जैसे नौ पवित्र ग्रंथ ऑनलाइन देखे, पढ़े और सुने जा सकते हैं। 
 

यूट्यूब पर छाए कॉमेडी कार्टून कैरेक्टर और घोस्ट प्रैंक  

4 of 6
घोस्ट प्रैंक
यूट्यूब पर शहरवासियों ने कार्टून कैरेक्टर्स के जोक्स खूब देखे और पसंद किए हैं। ‘हंगामा ऑन कैप्सलॉक’, ‘मेक जोक ऑफ’, ‘अन्नू अवस्थी कानपुर वाले’, ‘जस्ट फॉर फन’ के मजाकिया वीडियो-ऑडियो बीते सप्ताह खूब चर्चा में रहे। इन सबके अलावा घोस्ट प्रैंक-‘अब मौज लेगा कानपुर केटीएस’, ‘कानपुर के प्रेतबाधक स्थानों के वीडियो’ सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। एएस की वाइन- ‘कानपुर बनाम बिहारी बॉयज’ ने 7 दिनों के अंदर अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है।  
 
विज्ञापन

फेसबुक पर भी सिंहानिया परिवार की तारीफें

5 of 6
यदुपति सिंहानिया
कानपुरवासियों ने फेसबुक पर बीते सप्ताह जनसमस्याओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। फेसबुक पर दो तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें कानपुर नगर निगम की एक गाड़ी गायों के शवों को ले जा रही है उस पर कमेंट लिखा हुआ था कि ‘करोड़ों हिंदुओं की आस्था-श्रद्धा जिस गौ माता के साथ हैं वही आज नारकीय जीवन को प्राप्त हैं। मरने के बाद भौंती स्थित कूड़ा घर के पीछे फेंकी जा रही है हमारी गौ मां।’ इस पोस्ट को कानपुर के सैकड़ों लोगों ने शेयर किया। गायों के शवों को दफनाने के लिए नगर निगम ने अलग से व्यवस्थाएं कर रखी हैं। इस मामले में फोटो को गलत ढंग से सोशल मीडिया पर पेश किया गया। यदुपति सिंहानिया कोबेस्ट सीईओ का अवार्ड मिलने पर फेसबुक पोस्ट करते हुए शहरवासियों ने लिखा कि 64 वर्षीय सिंहानिया विरासत और आधुनिकता का मिश्रण हैं। राजीव भाटिया ने वॉल पर यदुपति को दूर दृष्टि वाले प्रतिभाशाली बताया। कानपुर के विकास के लिए सिंहानिया परिवार के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर गुंतास और जजों पर प्रतिक्रियाएं वायरल 

6 of 6
सिंगर गुंतास
व्हाट्सएप पर शहर की बेटी गुंतास को वोट देने की अपील जमकर वायरल हुई है। बीते एक सप्ताह में व्हाट्सएप पर जजों द्वारा न्याय प्रणाली पर सवालिया निशान उठाने का मुद्दा काफी उठा। हज सब्सिडी का मुद्दा हो या सौ प्रतिशत एफडीआई के विरोध में व्यापारियों का भीग मांगकर प्रदर्शन यह सब व्हाट्सएप के माध्यम से दूर-दूर तक शेयर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें