घाटमपुर के भीतरगांव में काले मुंह वाले लंगूरों के आतंक से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जिसके कारण घर से बच्चे हो या बड़े सभी का निकलना दुश्वार हो गया है। छतों पर लोग लाठी डंडे लेकर सोते हैं। इसके बाद भी दर्जनों लंगूर एक साथ हमला बोल कर लोगों को घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भीतरगांव में बंदरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गांव में लंगूरों ने अपना आतंक फैला रखा हैं, लंगूर अधिकतर छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग में की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
भीतरगांव में बंदरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
ग्रमीणों के मुताबिक यह बंदर छत पर सोते समय या बाहर खेल रहे बच्चों पर ज्यादा अटैक करते हैं। इन से बचने के लिए छत पर लोग अपने साथ लाठी डंडे लेकर सोते हैं। भीषण गर्मी के कारण लोग खुले में सोने के लिए मजबूर हैं।
4 of 5
भीतरगांव में बंदरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
दिन में घर की खिड़की व दरवाजे बंद करके रहना पड़ता है। खिड़की पर बैठे लोगों पर भी लंगूर अटैक कर देते हैं। रविवार रात बंदरों ने अचानक से धावा बोला तो लोग अपनी छतों से कूद कर जान बचाकर भागे। छत से कूदने पर गांव की सुमित्रा देवी व दीपक तिवारी का पैर टूट गया।