फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए बैठक आज, भागवत की मौजूदगी में बौद्धिक सत्र में गूंजेगा मंदिर मुद्दा

Mon, 03 Jun 2019 03:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत व पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने प्रवास के तीसरे दिन देश के कई ज्वलंत बिंदुओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का। कहा जा रहा है कि जल्द ही राम मंदिर निर्माण के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस वर्ष जनवरी में प्रयागराज में आयोजित धर्म संसद में तय हुआ था कि केंद्र में फिर से मोदी सरकार आने के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें मंदिर के दोनों पक्षों से भी बात करने के साथ न्यायालय से भी तत्काल फैसला देने का आग्रह करने की बात उठी थी।

इसी तरह पिछले दिनों राजस्थान के उदयपुर में आयोजित संघ के कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि अब राम मंदिर निर्माण जरूरी हो गया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कानपुर में चल रहे पूर्वी यूपी के प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख अपनी रणनीति का खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
बताया जा रहा है कि वह संघ के साथ उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं को बौद्धिक सम्मेलन के जरिए संदेश देंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ को रोकने के संबंध में अपनी बात रखेंगे। इस अवसर पर संघ के कई और केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जो लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुनकर आते हैं, उनके पास अधिकार बहुत होते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि इन अधिकारों का कहीं गलत उपयोग किया जाए। हां, अगर सरकार के कदम डगमगाते दिखे तो संघ की ओर से उन्हें सकारात्मक दृष्किोण से सलाह व सुझाव दिए जाएंगे। वह रविवार को शहर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें