कानपुर पनकी के एक गांव में रविवार रात तिलक समारोह में शामिल होने गई सात साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। एक घंटे तक लापता होने के बाद बच्ची बेसुध हालत में गेस्ट हाउस पहुंची और आपबीती बताई। आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया था।
पुलिस पीड़िता को मेडिकल केलिए भेजकर गेस्ट हाउस में मौजूद तीस-चालीस लोगों से पूछताछ कर रही है। तिलक समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। गांव निवासी एक युवक का रविवार को तिलक था। गांव किनारे एक गेस्ट हाउस में समारोह था जिसमें बच्ची भी परिवार के साथ गई थी।