आतंकवादियों ने कानपुर कैंट के कैवेलरी ग्राउंड पर अचानक हमला कर दिया। दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 76-आर्म्ड रेजीमेंट ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
इंडियन आर्मी ने किए ताबड़तोड़ हमले
2 of 6
भारतीय सेना
दुश्मन सामने से घेराबंदी करने की फिराक में इंडियन आर्मी ने ताबड़तोड़ हमले किए। तेजी से आगे बढ़ते हुए भारतीय सेना के टैंक ने दुश्मनों पर हमला बोल दिया और उनके कैंप को तबाह करने के साथ ही कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
एक के बाद एक हमले, दुश्मन पस्त
3 of 6
भारतीय सेना की मॉक ड्रिल
इस दौरान सेना के टैंक, गोला, बारूद, ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों में बनने वाले शस्त्र, आर्टिलरी, सांकेतिक यंत्र और बम निरोधक दस्ता के साथ भारतीय सेना ने दुश्मनों को घेर लिया और एक के बाद एक हमले कर उन्हें पस्त कर दिया।
ये सीन युद्ध के दौरान का नहीं है
4 of 6
भारतीय सेना
ये सीन बॉर्डर पर युद्ध के दौरान का नहीं, बल्कि कैंट के कैवेलरी ग्राउंड में चल रही सेना की मॉक ड्रिल प्रदर्शनी का था। इस दौरान सैनिकों ने एक से एक करतब दिखाये। यह नजारा वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा।
विज्ञापन
ऐसे बनता है हमारे सैनिकों का खाना
5 of 6
भारतीय सेना
भारतीय सेना के सैनिकों के लिए हर दिन पौष्टिक खाना बनता है। इसके अलावा हमारे सैनिक चाइनीज डिश मोमोज भी बनाना जानते हैं। प्रदर्शनी के दौरान सैनिकों ने अपनी पसंदीदा डिशेज के बारे में लोगों से बातचीत की।
प्रदर्शनी में आने वाले युवाओं को सेना में कॅरियर की भी जानकारी दी गई। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर के सूबेदार राधेश्याम और डॉ. अनीता द्विवेदी ने स्टॉल पर आने वाले युवाओं को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अपना कॅरियर बनाने की राह दिखाई। सेना में दसवीं पास से लेकर स्नातक और टेक्निकल भर्ती की जानकारी दी। सेना में कॅरियर की जानकारी के लिए युवाओं की भारी भीड़ रही। वहीं सीओडी की तरफ से भी एक स्टॉल लगाया गया था।