फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार छात्र की मौत की वजह बना 'मोबाइल गेम', अपने बच्चों पर रखें नजर

Sat, 20 Jan 2018 06:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
मोबाइल गेम में फंसकर एक होनहार छात्र इतना ज्यादा उदास हो गया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र कक्षा दस में पढ़ने के साथ ही लोगों के घरों में पेंटिंग भी करता था और पढ़ाई में अव्वल था। चित्रकला की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में किशोर को प्रथम स्थान मिला था। परिजनों का कहना है कि ब्लू व्हेल गेम के टास्क के दौरान किशोर ने फांसी लगा ली। मामला यूपी के उरई जिले का है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
प्राथमिक जांच में किशोर के मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम से संबंधित कोई एप नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कदौरा के पुराना बाजार कक्षा 10 के छात्र 15 वर्षीय मंजीत अंजाना का शव घर के आंगन में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मंजीत शुक्रवार की दोपहर पेंटिंग कर घर आया और छोटी बहन नंदनी से खाना मांगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
नंदनी खाना देने के बाद खेलने चली गई। मां ऊषा जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गई थी। नंदनी ने घर लौटकर भाई को आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मंजीत का शव फंदे पर लटकता मिला। थाना प्रभारी ब्रजनेश कुमार के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि किशोर मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें