डेमो पिक
उरई (कोंच जालौन) के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मगन राठौर का इकलौता पुत्र रिंकू बुधवार सुबह 7 बजे से लापता था। परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह रिंकू के चाय विक्रेता पिता मगन ने कोतवाली में उसके लापता होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।