उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में होली के दिन मासूम से दुष्कर्म के बाद मौत से लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीण हैदराबाद जैसे इंसाफ की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद जिस जगह बच्ची बेहोश मिली वहां से 30 मीटर की दूरी पर बाग में पुलिस को शराब की बोतल, दो प्लास्टिक के गिलास, बच्ची के कपड़े व उसकी चप्पल मिली। अंदेशा है कि इसी बाग में बच्ची को लाकर उससे दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
उसके पहचान लेने पर जान से मारने के इरादे से उसका गला दबाया गया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझ छोड़कर भाग निकले। होश आने पर वह किसी तरह 30 मीटर दूर इंदेमऊ जाने वाले मार्ग पर पहुंची और फिर गिर गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात में एक से अधिक लोग शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीमें आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। होली त्योहार पर हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। मंगलवार को घटना के बाद से बिहार, बीघापुर, अचलगंज व बारासगवर के अलावा पीएसी बल भी दूसरे दिन तक गांव में मौजूद रहा। रात में गांव से लौटे एसपी बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे फिर से गांव पहुंचे।
4 of 5
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के निर्देश पर सुबह ही फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गईं थी। फारेंसिक टीम ने जिस जगह बच्ची बेहोशी हालत में मिली, वहां से बाग तक चप्पे-चप्पे को खंगाला। घटनास्थल (बाग) में पुलिस ने कुछ सैंपल भी लिए। जिस हैंडपंप पर बच्ची पानी पीने गई थी वहां से पुलिस का खोजी कुत्ता सूंघते हुए घटनास्थल की ओर भागा।
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
घर से लगभग 400 मीटर की दूरी डॉग स्क्वायड द्वारा तय की गई। इस दौरान कुत्ता उस जगह पर भी पहुंचा, जहां बच्ची बेहोशी हालत में गांव के लोगों को पड़ी मिली थी। बच्ची के स्कूल से मेड़ के रास्ते दो खेतों में भी खोजी कुत्ता पहुुंचा। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी खोजी कुत्ते से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका।