यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी कानपुर में देखने को मिली है। नवाबगंज के सुखऊपुरवा में शुक्रवार घर के बाहर तेज आवाज में हॉर्न बजाने का विरोध करना प्राइवेट वाहन चालक अशोक कुमार निषाद को भारी पड़ गया।
विज्ञापन
2 of 6
दबंगों का आतंक
बाइक सवार युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर बेसबॉल और डंडे से मारपीट की। इलाकाई लोगों के दौड़ाने पर हमलावर बाइक, तमंचा, बेसबॉल, डंडे, तलवार और एक फिल्मों में दिखाए गए हथियार को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
3 of 6
दबंगों का आतंक
पुलिस ने सभी बाइक और सामान कब्जे में लिया। इसके बाद अशोक के पक्ष में थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। अशोक का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की मदद पहुंचाई है।
4 of 6
दबंगों का आतंक
सुखऊपुरवा निवासी अशोक अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की कार चलाता है। अशोक ने बताया कि उसकी मां की तबियत खराब चल रही है। सुबह करीब 11:30 बजे मकड़ीखेड़ा निवासी बादल उसके घर के सामने बाइक स्टार्ट कर तेज आवाज में हॉर्न बजा रहा था। उसने मां की तबियत का हवाला देकर हॉर्न बजाने से मना किया।
विज्ञापन
5 of 6
दबंगों का आतंक
उस वक्त बादल वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद 10-12 साथियों के साथ बाइको से आया। सभी के हाथ में तलवार, तमंचा, बेसबॉल, डंडे, तलवार था। अशोक के मुताबिक बादल ने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। जमकर पीटा। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।
अशोक का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का प्रयास की धारा नहीं लगाई हैे। बलवा, घर में घुसकर मारपीट, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सेवन सीएलए लगाया है। थानाप्रभारी के मुताबिक विवेचना में अशोक की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। शहर में हुई इस घटना में एक ऐसा हथियार भी सामने आया जिसे फिल्मों में दिखाया गया है। हथियार को जब्त करते ही प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा ये तो राउडी राठौर वाला हथियार है।