जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में रहे लोग शाम पांच बजते ही घरों की बालकनी, छज्जे और छतों पर निकल आए। लोगों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों व आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताने के लिए ताली, थाली, शंख, घंटी और नगाड़े बजाए।
विज्ञापन
2 of 5
सांसद सत्यदेव पचौरी
- फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी भी की। कई जगह उत्साही युवक सड़कों पर उतर आए। यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताने के लिए इसका आह्वान किया था।
विज्ञापन
3 of 5
थाली और शंख बजाया
- फोटो : amar ujala
कई लोगों ने मंदिरों में जाकर वहां लगे घंटे बजाए। इस दौरान परेड चौराहा स्थित चंदेश्वर हाता के उत्साही युवकों ने गो कोरोना गो, मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ जुलूस भी निकाला। हाता गेट पर पुलिसकर्मियों ने सभी से घर जाने के लिए कहा।
4 of 5
थाली और शंख बजाया
- फोटो : amar ujala
कल्याणपुर के कान्हा श्याम रेजीडेंसी, रतन ऑर्बिट, डिविनिटी अपार्टमेंट में भी लोगों ने अपनी बालकनी से ताली, घंटी, शंख आदि बजाए। कुछ स्थानों पर बच्चे ई रिक्शा में बैठकर घूमकर थालियां बजाते नजर आए।
सांसद सत्यदेव पचौरी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मंत्री नीलिमा कटियार, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह आदि ने ताली-थाली बजाकर कोरोना पीड़ितों के लिए काम कर रहे लोगों को धन्यवाद दिया।