गुरुवार को कानपुर के फजलगंज में टूल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आईआईटी और कृषि अनुसंधान संस्थान से मदद लेकर देश में टेक्नलॉजी डेवेलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी बड़ी बात कही। गिरिराज ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सौ करोड़ हिंदुओं के पुरुषार्थ से होगा।