फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बाल्टी लेकर मिल्क एटीएम पर चढ़े कांग्रेसी, पूछा कहां है दूध..

Thu, 22 Feb 2018 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मिल्क एटीएम
कांग्रेसियों ने मंगलवार को कचहरी स्थित नगर निगम के बंद पड़े मिल्क एटीएम पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने दूध खरीदने के खाली बर्तनों को लहराकर प्रदेश सरकार और निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। 

 
विज्ञापन

2 of 4
याेगी ने किया था शुभारंभ
महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगे झंडे, दूध की खाली बाल्टियां व ‘योगी ने लगवाया खोखा है, दूध है न मट्ठा, बस धोखा ही धोखा है‘ के बैनर के साथ तिलक हॉल से जुलूस के रूप में एटीएम पर पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 4
अभी तक नहीं शुरु हुअा मिल्क एटीएम
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि इस दुग्ध एटीएम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 सितंबर 2017 को किया था। इस समय शहरवासियों को बताया गया था कि इस एटीएम से गाय के शुद्ध दूध के अलावा दुग्ध निर्मित शुद्ध घी, पनीर आदि शहरवासियों को मिल सकेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
मिल्क एटीएम पर कांग्रेसियाें का बवाल
दुर्भाग्य है कि आज तक इस एटीएम को खोला ही नहीं गया। मिल्क बूथ का संचालन निजी संस्था को दिया गया है। दूध नहीं मिलने के कारण यह सुचारु नहीं हो सका। होली से पहले इसे चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें