लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों से आ रहे श्रमिक कोरोना ला रहे हैं। इससे जिलों की मुसीबत और बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां सरकार श्रमिकों को लाने के लिए ट्रेनें और बसें चला रही है वहीं, हाईवे पर ट्रकों और डंपरों में लदे श्रमिक देखे जा रहे हैं जो बिना जांच के घर तक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को फर्रुखाबाद में मुंबई से आए छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। ये सभी टेंपो और कार से लौटे थे।
विज्ञापन
2 of 5
घर लौटने को बेताब प्रवासी श्रमिक
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में एक ही दिन में पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिले। पांचों श्रमिक नौ मई को मुंबई से लौटे थे। वहीं उन्नाव में मुंबई से आए युवक की मौत हो गई। उसमें कोरोना के लक्षण देख सैंपल जांच को भेजा जा चुका था। वह पैदल ही बरदहा गांव लौटा था। उरई में हालात और खराब होते जा रहे हैं। यहां मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ समेत छह में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
3 of 5
ट्रेनों से आ रहे हैं प्रवासी श्रमिक
- फोटो : amar ujala
संक्रमित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना की जांच पड़ताल के लिए गठित आरआरटी (रैपिड रेस्पांस टीम) टीम के सदस्य हैं। इनके अलावा एक व्यक्ति उरई शहर के ही तिलक नगर का निवासी है। देर शाम कालपी रोड स्थित थोक सब्जी मंडी से जुड़े तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंडी बंद कर दी है। जिले में अब तक 36 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें सभी एक्टिव हैं।
4 of 5
दूसरे राज्याें से आने वाले श्रमिकों ने बढ़ाई परेशानी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में मंगलवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 307 पहुंच गई है। देर शाम बांदा में एक और संक्रमित पाए जाने के बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया। संक्रमित नगर पालिका परिषद का कर निरीक्षक है। उसकी ड्यूटी मुख्यालय में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए एक डिग्री कालेज में लगी थी।
कोरोना और लाॅकडाउन ने किया बेहाल
- फोटो : amar ujala
उसे मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। कर निरीक्षक के आवासीय इलाके बिजली खेड़ा को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। कर निरीक्षक मूल रूप से चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं।यहां पर किराये के मकान में रहते हैं। इससे पहले सोमवार को हरदोई में चार कोरोना संक्रमित मिले। जो गुजरात और महारष्ट्र से आए थे। दो की पुष्टि दोपहर को हो गई थी जबकि दो की देर शाम की गई। फर्रुखाबाद में अब तक आठ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कन्नौज में कोरोना मरीजों की संख्या 14 हो गई है। जिसमें से 7 एक्टिव हैं और 7 निगेटिव हो चुके हैं।