फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बोले, भ्रष्ट अधिकारियों पर चलेगा मेरा जूता, डीएम-एसपी अनाड़ी

Tue, 12 May 2020 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
1 of 6
महोबा के चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सब्जी दुकानदार को हड़काने का वीडियो वायरल होने के 13 दिन बाद महोबा के चरखारी से विधायक के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वह डीएम-एसपी को अनाड़ी व किसानों से पैसा मांगने वाले अधिकारियों को जूता मारने की बात कहते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं एक वीडियो में अधिकारियों को चोर तक कह डाला। साथ ही कहा कि ये अधिकारी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। 

 
विज्ञापन

2 of 6
विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : amar ujala
महोबा के चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान सवालों के जवाब में वह जिले के डीएम-एसपी पर आगबबूला नजर आए। बाहर से आ रहे हजारों श्रमिकों के लिए कोई व्यवस्था न होने पर विधायक ने दोनों आला अफसरों को अनाड़ी तक कह डाला। उन्होंने कहा कि वह भीड़ पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। बड़ी-बड़ी बात करने से कुछ नहीं होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
विधायक बृजभूषण राजपूत के दो वीडियाे वायरल - फोटो : amar ujala
विधायक ने कहा- आईएएस, आईपीएस की डिग्री लेने से कोई श्रेष्ठ नहीं बनता। कर्म करने से श्रेष्ठ बनता है। मैं जनता के लिए लड़ने वाला विधायक हूं। यह मेरा क्या बिगाड़ेंगे, ये चोर हैं। मैं लाठी डंडे खाकर और आंदोलन करके यहां तक पहुंचा हूं। ऐसे ही विधायक नहीं बन गया हूं। मेरे कोई पट्टे और ट्रैक्टर नहीं चल रहे हैं। जो अधिकारियों को चाय पिलाऊं। सोशल मीडिया पर जारी हुए दूसरे वायरल वीडियो में विधायक किसानों की पैसे मांगने की शिकायत पर ग्राम बमरारा के गेहूं क्रय केंद्र पहुंच गए।

 

4 of 6
भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के बिगड़े बोल - फोटो : amar ujala
चरखारी विधायक ने केंद्र प्रभारी प्रेमचंद्र के मौके पर न होने पर फोन से गौरहारी का किसान बनकर गेहूं बेचने की बात कही। साथ ही कमीशन देने की भी बात कही। जिस पर केंद्र प्रभारी ने अनाज का सैंपल रखने को कहा। इसके बाद विधायक आग बबूला हो गए। विधायक ने कहा कि किसानों के सम्मान में कोई दिक्कत आएगी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर जूता चलेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
विधायक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : amar ujala
विधायक ने कहा, किसान से पैसे लोगे तो हम जूता चलाएंगे। मेरी बात रिकॉर्ड कर लें। मेरे ऊपर चाहे जितने मुकदमे लिख जाएं। मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि विधायक होने की मर्यादा मैं अधिकारियों को अपमानित नहीं कर पा रहा था लेकिन अब मुझसे किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। किसानों के लिए अधिकारियों को भी अपमानित करूंगा। चाहे मेरे ऊपर जितने मुकदमे लग जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधायक ने अधिकारियों को सुनाई खरीखोटी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, मैं जनता की सेवा के लिए आया हूं और किसी भी अधिकारी को पैसा नहीं लेना दूंगा। एक बार सीएम को लिख दूंगा और अगर वह इन भ्रष्ट अधिकारियों को सुधारते नहीं है तो मैं घर से निकलकर भ्रष्ट अधिकारियों पर जूता चलाऊंगा। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार का कहना है कि वो विधायक जी हैं। कुछ भी कह सकते हैं। उन्हें कोई समस्या हैं तो बात करें। हम शासन-प्रशासन हैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें