उत्तर प्रदेश के कानपुुर नगर निगम में सोमवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान विपक्षी पार्षदों ने कक्ष के बाहर हंगामा, नारेबाजी की। हंगामे के दौरान महापौर बैठक स्थगित कर ज्ञापन लेने लगीं, उसी समय उनके कांग्रेस पार्षद दल के नेता कमल शुक्ल बेबी को ‘अक्ल नहीं है’ कहने पर दोबारा हंगामा हुआ। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
समिति कक्ष में कार्यकारिणी समिति की बैठक शुरू होते ही प्रस्ताव संख्या-1 के तहत पालिका स्टेडियम में क्रिकेट एकेडमी के संचालन का प्रस्ताव पर सहमति बनी। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक की सुविधाएं लेने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा और कांग्रेसी पार्षद समिति कक्ष के पास एजेंडे में विकास के मुद्दे न होने, जनसमस्याएं न सुनने का आरोप लगा प्रदर्शन करने लगे। वे महापौर से बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग कर रहे थे। महापौर के न आने पर नारेबाजी करने लगे। महापौर बैठक स्थगित कर अपने दफ्तर में चली गईं। दोनों पार्षद दलों के नेताओं सहित पार्टियों के अन्य पार्षद महापौर दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
महापौर ने सुहेल अहमद से सात सूत्री ज्ञापन लिया। इन मांगों में गृहकर की मनमानी नोटिसें निरस्त कर पूर्व की भांति टैक्स लेने, हैंडपंप न लगने, विकास कार्य चालू कराने, सफाई, मार्ग प्रकाश, सीवर व्यवस्था दुरुस्त करना शामिल है। इसके बाद कमल शुक्ल बेबी से बातचीत के दौरान महापौर ने कहा ‘बेबी तुम्हें अक्ल नहीं है’, यह सुनते ही अमीन सहित कांग्रेस और सपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। बेबी ने भी महापौर से शब्द वापस लेने का आग्रह किया। उप सभापति नवीन पंडित ने पार्षदों को शांत कराने की कोशिश की, तभी कांग्रेस और सपा के पार्षद नारेबाजी करते हुए महापौर दफ्तर से बाहर चले गए।
4 of 6
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
पार्षदों के बनेंगे परिचयपत्र
महापौर ने बताया कि सभी पार्षदों के परिचयपत्र बनवाए जाएंगे। इनमें से जो कार्यकारिणी सदस्य हैं, उनके परिचयपत्र में इसका उल्लेख होगा, ताकि सुरक्षा कर्मियों को उन्हें पहचानने में दिक्कत न हो और बाहरी लोग बैठक के दौरान सदन या समिति कक्ष में न आ पाएं।
विज्ञापन
5 of 6
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मैंने बेबी से कहा था, तुम्हें अक्ल नहीं है। पहले ज्ञापन देना चाहिए था। कांग्रेस के सदस्य ने कुछ बाहरी लोगों को लाकर प्रदर्शन किया। सीसीटीवी फुटेज दिखवाऊंगी। वे पार्षद हैं इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं कराऊंगी। कल 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक दोबारा बुलाई है। फोर्स रहेगी। कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा कोई कक्ष में नहीं आएगा।
प्रमिला पांडेय, महापौर
मैंने 17 मार्च को महापौर को ज्ञापन दिया था। कार्यवाही न होने पर पुन: ज्ञापन दिया है। कार्यकारिणी के एजेंडे में नामकरण के सर्वाधिक मामले हैं, जबकि जनता से जुड़े मामले ज्यादा होने चाहिए।
सुहेल अहमद, नेता, पार्षद दल, सपा
मैं जनता की समस्याओं को हल कराने के लिए महापौर के पास गया था, वहां उन्होंने मुझे अपशब्द कहा।
कमल शुक्ल बेबी, नेता, पार्षद दल, कांग्रेस