उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को जिले में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकाल आते ही प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मायावती-अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
हालांकि अभी मुख्यमंत्री की जनसभा का स्थान तय नहीं हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी जनसभा के स्थान की तलाश कर रहे हैं। शासन से आए प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को दोपहर 12.25 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए जनसभा संबोधित करेंगे। 1.15 बजे यहां से बांदा जाएंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले 20 सुरक्षा कर्मी व छह एनएसजी कमांडो आ जाएंगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पहली मई को गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
4 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
बसपा के लोकसभा चुनाव संयोजक सुनील गौतम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से सुबह 10 बजे भिटौरा बाईपास में सभा को संबोधित करने पहुंचेंगी। उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय होते ही प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने चुनावी सभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस बार बसपा सुप्रीमो की जनसभा में सपा के भी शामिल होने से पदाधिकारी उत्साहित भी हैं। माना जा रहा है कि गठबंधन जनसभा में भीड़ के सहारे अपने ताकत का अहसास भी कराएगा। आपको बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की सीटों पर फिर से अपना कब्जा जमाने के लिए मायावती ने अखिलेश से हाथ मिलाया है।