फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में मायावती आज करेंगी शक्ति प्रदर्शन, लोकसभा चुनाव से पहले दे सकती हैं कांग्रेस-सपा को झटका

Wed, 24 Apr 2019 04:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : गूगल
बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार को रमईपुर में अकबरपुर और कानपुर नगर लोकसभा सीट के लिए संयुक्त रूप से प्रचार करेंगी। हालांकि उनका फोकस अकबरपुर प्रत्याशी पर ही अधिक रहेगा। जिस वक्त वे रमईपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी, गठबंधन के सहयोगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उसी वक्त अपने प्रत्याशी के लिए शहर में जनसभा करेंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मायावती-अखिलेश यादव
पार्टी के सूत्र बताते हैं कि चौथे चरण के चुनाव के अंतिम समय में बसपा अपने पुराने गढ़ में ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसी कवायद में क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी और सपा नेता बसपा की टोपी पहन सकते हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों बिधनू के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव की तरह ही कई और नेता बसपा के संपर्क में रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
कहा तो यहां तक जा रहा है कि सपा अपने कुछ नेताओं को बसपा को दान कर सकती है। यानी उन्हें बसपा में शामिल दिखाकर क्षेत्र में सपा के वोटों का ध्रुवीकरण बसपा के पक्ष में किया जा सकता है। हालांकि इस विषय पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन पार्टी के सेक्टर प्रभारी नौशाल अली ने यह जरूर संकेत दिया कि कुछ होगा तो जरूर।

 

4 of 5
महागठबंधन की रैली में पहुंची मायावती - फोटो : अमर उजाला
जो भी होगा वह मंच पर ही देखने को मिलेगा। रमईपुर क्षेत्र वैसे तो अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है लेकिन यह कानपुर नगर का हिस्सा है। शहर के करीब है। इस वजह से दोनों जिले के कार्यकर्ताओं को बंपर भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मायावती रैली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बुधवार को कानपुर नगर में मायावती समेत विभिन्न दलों के पांच बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस कारण बिना वजह किसी बड़े नेता का भाषण सुनने वाले लोग कम ही होंगे। इसके अलावा 40 डिग्री तापमान में लोगों को घर से निकालना भी चुनौतीपूर्ण होगा। इस वजह से कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि भीड़ ही गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें