डेमो पिक
पढ़ाई के दौरान तो सब ऐसे ही चलता रहा, लेकिन जब उसकी नौकरी लगी तो हम सभी ने उसे बहुत याद किया। जब भी कोई खुशी का मौका आता और बहुत सारे दोस्त इकट्ठा होते लेकिन दीपक नहीं आ पाता तो हमें अच्छा नहीं लगता। हमेशा यही सोचकर संतुष्ट हो लेते थे कि जब भी मिलेंगे, हर पल का मजा एक साथ लेंगे। अब ऐसा कभी नहीं आएगा। हमें दीपक के बगैर ही जिंदगी जीनी होगी। दीपक की ऐसी ही तमाम बातों को याद दोस्त सिसकियां भरने लगते।