फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद शादीशुदा महिला बोली, 'इत्मिनान से सोचकर तय करूंगी प्रेमी के साथ रहना है या पति के साथ'

Wed, 14 Nov 2018 09:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
शादी में सात फेरे लेकर 7 जन्मों तक साथ निभाने को दरकिनार कर महिला पति को छोड़कर मायके चली गई। पति ने पत्नी को पाने के लिए उसके प्रेमी को अगवा भी कर लिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
फिर भी पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार प्रेमी की पैरवी करते हुए महिला अपने मायके यह कहकर चली गई कि उसे कहां जाना है, यह बाद में तय करेगी। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
फर्रुखबाद कायमगंज के एक गांव का युवक मूल रूप से दिल्ली निवासी पत्नी व अपनी 4 साल की बच्ची के साथ दिल्ली में रह रहा था। उसी घर में किराये पर फर्रुखाबाद का युवक भी रहता था। दोनों में दोस्ती हो गई।

4 of 6
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के युवक का घर में आना जाना शुरू हुआ तो उसकी पत्नी से प्रेम हो गया। पांच महीने पहले फर्रुखाबाद का युवक उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। कायमगंज के युवक का पत्नी से मोह फिर भी खत्म नहीं हुआ। उसने खुद को जोखिम में डालकर 3 दिन पहले फर्रुखाबाद के युवक को दिल्ली से अगवा कर लिया और कायमगंज में अपने घर पर रखा।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
सोमवार को फर्रुखाबाद के युवक के परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। इस पर पुलिस ने उसके घर जाकर महिला के प्रेमी को बाहर निकाला। पुलिस प्रेमी व पति को कोतवाली ले आई। इसके बाद महिला को कोतवाली बुलाया गया। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चलती रही। महिला प्रेमी के साथ जाने को ही अड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
आखिर में महिला ने पति के साथ जाना कबूल नहीं किया और अपने मायके चली गई। साथ ही कहा कि अब उसे कहां रहना है, ये सब इत्मिनान से सोचकर बाद में तय करेगी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। महिला अपने मायके दिल्ली चली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें