यूपी के कन्नौज जिले में एक एएनएम के देवर की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एएनएम भाभी की आड़ में देवर ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है इस खेल में एएनएम का भी हाथ है। मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हवालात में बंद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को तिर्वा कोतवाली के गांव धरमंगदपुर निवासी विपिन कुमार पुत्र प्रेमबाबू शहर के यूसुफपुर भगवानपुर में आयुष्मान लाभार्थियों से 20 रुपये लेकर उन्हें आयुष्मान पत्र बांट रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप को दी।
विज्ञापन
3 of 5
हवालात में बंद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने पर पहुंचे उप निरीक्षक कमल भाटी ने विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 120 आयुष्मान पत्र और पांच रुपये बरामद हुए।
4 of 5
हवालात में बंद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री निरोग्य योजना के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी सलोनिया ने विपिन कुमार के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि आरोपी की भाभी मौसमपुर उपकेंद्र में एएनएम हैं, उनके जरिए आरोपी को आयुष्मान पत्र मिले हैं। मामले की जांच कर एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।