फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों दोस्त काटते थे लोगों की जेब, फिर उसकी पत्नी पर समझने लगा अधिकार, विरोध हुआ तो कर दी 4 हत्याएं

Thu, 09 Aug 2018 11:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पकडे़ गए आरोपियों के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में सिविल लाइन के राहतपुरा की कांशीराम कालोनी में मां-बेटियों के हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की साजिश रचने वाला महिला के पति का दोस्त फरार है। युवकों ने कबूला है कि अपमान का बदला लेने के लिए मास्टर माइंड ने वारदात का अंजाम दिया है। 

बुधवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार रात को कांशीराम कालोनी, राहतपुरा में रहने वाली छोटे लाल की पत्नी नेहा व तीन बेटियों की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद हत्यारों ने तीनों बेटियों को छत से फेंक दिया था।  खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया था। छानबीन के दौरान ही पुलिस ने कालोनी के संदिग्ध सोनू पुत्र जगन्नाथ व रवि उर्फ पन्नू पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि रवि मूल रूप से जौटई पोरसा जिला मुरैना का रहने वाला है।


पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है। उन्हाेंने बताया कि कांशीराम कालोनी के ब्लाक 19 में रहने वाले राजकुमार उर्फ अन्ना हत्याकांड का मास्टर माइंड है। बताया गया कि राजकुमार उर्फ अन्ना मूल रूप से भरथना के कुंअरा का रहने वाला है। एसएसपी ने बताया कि नेहा का पति छोटेलाल भी कुंअरा का है। इस कारण दोनों में दोस्ती थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
छत से फेंक दी तीन बच्चियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
छोटेलाल और राजकुमार दोनों ही लोगों की जेब काटते थे। छोटेलाल को जब टीबी की बीमारी हुई तो राजकुमार उर्फ अन्ना का उसके घर आना-जाना ज्यादा होने लगा। राजकुमार रुपयों से भी छोटेलाल की मदद करता था।  यही वजह है कि राजकुमार उर्फ अन्ना, छोटे लाल व उसकी पत्नी नेहा पर अपना एकाधिकार समझने लगा था। जब नेहा को किसी और से बात करते देखता तो विरोध करता था।

15 दिन पहले छोटेलाल और राजकुमार का इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। नेहा ने पड़ोसियों की मदद से अन्ना की पिटाई कर दी थी। इसी बात से अन्ना नेहा से रंजिश रखने लगा।  अपने अपमान का बदला लेने के लिए उसने साजिश रची। उसमें कालोनी के सोनू और रवि को शामिल भी कर लिया। रवि व सोनू गांजा व शराब के लती थे। थोडे़ से लालच में हत्या करने के लिए तैयार हो गए। 


सोमवार की रात को रवि और सोनू चुपके से नेहा के घर में घुस गए। दोनों ने पहले नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चियां किसी को कुछ बता न दें। इसलिए उन्हाेंने नंदो व कल्लो की गला दबाकर हत्या कर दी और छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद दोनों ने तुलसी को जिंदा ही छत से फेंका जिससे उसके सिर में चोट आई और उसने बाद में दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मामले की जांच करती टीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि सोमवार रात छोटे अपने साथी के साथ जेब काटने के लिए टूंडला गया था। किसी को शक न हो इसके लिए अन्ना दोनों के साथ चला गया था। दोनों के साथ मंगलवार की सुबह ही फरक्का एक्सप्रेस से वापस इटावा लौटा। उन्हाेंने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड अन्ना है। उसकी गिरफ्तार के लिए टीमें लगाई लगाई गईं हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी विनीत जायसवाल व सीओ जसवंत नगर वैभव कृष्ण मौजूद रहे। 



रुपया वापस न कर पाने के दबाव में दिया वारदात को अंजाम 
सोनू के पुत्र की छह माह पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। उसके पास इलाज के लिए पैसा नहीं थे। बच्चेे के इलाज के लिए सोनू की मदद अन्ना की थी। अन्ना ने सोनू को ढाई लाख रुपया दिया था। इसके बाद सोनू ने बच्चे का इलाज आगरा में कराया था। 
 

4 of 5
मामले की जांच करती टीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की तबीयत ठीक होने के बाद से सोनू पर रुपये लौटाने का दबाव अन्ना बनाए हुए था। एसएसपी के अनुसार रुपये अदा न करने की सूरत में अन्ना ने सोनू के साथ शर्त रखी थी कि वह हत्या कर दे तो कर्जा माफ कर दिया जाएगा। चूंकि सोनू पर अन्ना का अहसान था, इस कारण से वह काम करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसने रवि को पैसों का लालच देकर हत्या के लिए तैयार कर लिया। अन्ना ने दोनों को पूरी साजिश से अवगत करा दिया था। पूरा षड्यंत्र रचने के बाद अन्ना वारदात वाले दिन चला गया।


इसके बाद सोनू और रवि ने हत्याकांड को अंजाम दिया।  हत्या को अंजाम देने के लिए पूरी योजना तैयार की गई थी। दोनाें ने घटना को अंजाम देने से पहले शराब का सेवन किया। अपने-अपने मोबाइल बंद कर लिए। अन्ना का 15 दिन पहले नेहा से विवाद हो गया था। विवाद के बाद नेहा ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर अन्ना की पिटाई कर दी थी। पिटाई होने से अन्ना को काफी शर्मिंदगी हुई थी। तभी उसने नेहा को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रच लिया। पुलिस को उसके विवाद की जानकारी न हो इसके लिए नेहा के घर भी गया और माफी मांगी। नेहा ने उसे माफ भी कर दिया था। लेकिन नेहा को इस बात का अहसास नहीं था कि अन्ना उसके साथ इतनी बढ़ी घटना को अंजाम दे सकता है। अन्ना अविवाहित है। वह नेहा पर अपना अधिकार चलाना चाहता था। लेकिन नेहा इसके लिए तैयार नहीं थी। वह अपने घर आने वाले लोगाें से बातचीत करती थी जिसका अन्ना विरोध करता था। और यही उसकी व उसकी पुत्रियों की मौत का कारण बन गया। 


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहतपुरा स्थित कांशीराम कालेानी में नेहा व उसकी तीन पुत्रियों की हत्या के बाद पुलिस ने उसके पति छोटेलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने नेहा व उसकी पुत्रियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह छोटेलाल को रिहा कर दिया। चूंकि छोटेलाल के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। शाम को छोटेलाल ने पत्नी व बच्चियों को अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर उसके रिश्तेदार व परिवार के लोग भी मौजूद रहे। चारों की मौत से सबकी आंखें नम थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें