फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाेपहर में घर के बाहर खड़े थे बुजुर्ग दंपति, तभी हुअा कुछ एेसा कांप गई देखने वालाें की रूह

Wed, 28 Feb 2018 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत
यूपी के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुअा है। दाेपहर में घर के बाहर खड़े बुजुर्ग दंपति पर सामने के पार्क से उड़कर आईं मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसने भी इस हादसे काे देखा उसकी रूह कांप गई। 



 
विज्ञापन

2 of 5
मधुमक्खियों के हमला
रतनलाल नगर स्थित पर्यावरण पार्क के सामने रहने वाले सतनाम मुंजवानी (60) की पी.रोड में जनरल मर्चेंट की दुकान है। सोमवार दोपहर सतनाम पत्नी गौरी के साथ घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी मधुमक्खियों के एक झुंड ने उनपर हमला हमला कर दिया। दंपति के शोर मचाने पर पड़ोसी कंबल लेकर दौड़े तो मधुमक्खिां उन्हें भी काटने लगीं। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
मधुमक्खियों के हमले में घायल महिला
आनन-फानन में पड़ोसियों ने कंडा जलाया जिसके धुएं से मधुमक्खियां भागने लगीं। हमले में अचेत हुए दंपति को मोहल्ले वाले पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सतनाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरी को रिश्तेदारों ने पीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 
 
 

4 of 5
मधुमक्खियों के हमले में 20 लाेग घायल
दंपति को शिकार बनाने के बाद मधुमक्खियों का झुंड क्षेत्र में ही मंडराता रहा। जो भी खुले में मिला उसे काट लिया। सतनाम की मौत की सूचना पर उनके घर पहुंचीं पार्षद विधि राजपाल व उनके पिता आनंद राजपाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। मधुमक्खियों के हमले से हुई मौत से मोहल्ले वालों में दहशत फैल गई है।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत
दहशत इसलिए क्योंकि पर्यावरण पार्क में कई पुराने पेड़ हैं, जिनमें मधुमक्खियों ने छत्ता बना रख है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सुबह और शाम पार्क में ही टहलने जाते हैं। मधुमक्खियों के डर से सभी पार्क में जाने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें