औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक मजदूर ने आपसी विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना के समय घर में पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे के अलावा और कोई नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना ने जांच-पड़ताल की। मृतका के चाचा मौके पर पहुंच गए।