कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के अलियापुर गांव में शुक्रवार सुबह मेकअप व खाने का खर्चा वधू पक्ष को न देने पर दुल्हन को विदा करने से इंकार कर दिया। इस पर वर-वधू पक्ष में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
वर पक्ष से मेकअप व खाने के रुपये मांगने पर हुआ बवाल
2 of 5
शादी का फाइल फोटो
बाद में बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। थाना मंगलपुर के गांव अलियापुर निवासी प्रेम नारायण गौतम ने अपनी पुत्री श्यामावती (20) की शादी जनपद औरैया के थाना मुरादगंज के गांव डोरी का पूरवा निवासी प्रमोद कुमार गौतम के पुत्र रवि कुमार के साथ तय की थी।
विज्ञापन
वर-वधू पक्ष में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई
3 of 5
शादी
गुरुवार देर रात अलियापुर गांव बारात पहुंचने के बाद रात भर चाय नाश्ता के साथ द्वारचार के बाद भांवरे भी पड़ गई। शुक्रवार सुबह कलेवा के दौरान दुल्हन के पिता ने मेकअप व बारातियों को खिलाए गए खाने पर हुए 90 हजार रुपये देने की मांग वर पक्ष से शुरू कर दी।
बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा
4 of 5
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
जब वर पक्ष ने रुपये देने से मना कर दिया तो दुल्हन के पिता ने विदा करने से मना कर दिया। उस पर बरातियों व जनातियों में बवाल हो गया। वर-वधू पक्ष के लोगों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख बरातियों ने मारपीट की सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुनी और काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में शादी होने के बाद भी बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। चौकी प्रभारी संदलपुर गजेद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।