फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में देख पति ने फरसे से काटा सिर, पैदल लेकर पहुंचा थाने

Sat, 10 Oct 2020 08:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
परिजनों से मिलने पहुंचे एसएसपी महेंद्र प्रताप - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जबकि उसके प्रेमी पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद महिला के कटे सिर को थाने लेकर पहुंच गया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
बबेरू कोतवाली क्षेत्र स्थित नेता नगर निवासी किन्नर यादव ने आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे पड़ोसी युवक रवि (35) पुत्र सूरज भान को अपने घर बुलाया और फरसा से हमला कर दिया। रवि के कनपटी और चेहरे पर गंभीर चोट आई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कटा सिर लेकर थाने पहुंचा तो मच गया हड़कंप - फोटो : amar ujala
इसके बाद किन्नर ने अपनी पत्नी विमला (35) पर भी फरसे से वार किया। जान बचाने के लिए गंभीर घायल पत्नी पड़ोसी ननकीवा के घर मे घुस गई। पति भी जबरन घर में घुस गया और फरसे से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। 

 

4 of 5
पीड़िता के बेटे ने बताई कहानी - फोटो : amar ujala
आरोपी पति किन्नर एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में पत्नी का सिर लेकर घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खुद कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया।  उधर, घायल रवि को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। चर्चा है कि यह घटना अवैध संबंधों को लेकर हुई है। इसी शक में किन्नर ने अपनी पत्नी विमला की हत्या कर दी और कथित प्रेमी रवि को भी जान से मारना चाहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें