उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जबकि उसके प्रेमी पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद महिला के कटे सिर को थाने लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
2 of 5
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
बबेरू कोतवाली क्षेत्र स्थित नेता नगर निवासी किन्नर यादव ने आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे पड़ोसी युवक रवि (35) पुत्र सूरज भान को अपने घर बुलाया और फरसा से हमला कर दिया। रवि के कनपटी और चेहरे पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
3 of 5
कटा सिर लेकर थाने पहुंचा तो मच गया हड़कंप
- फोटो : amar ujala
इसके बाद किन्नर ने अपनी पत्नी विमला (35) पर भी फरसे से वार किया। जान बचाने के लिए गंभीर घायल पत्नी पड़ोसी ननकीवा के घर मे घुस गई। पति भी जबरन घर में घुस गया और फरसे से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।
4 of 5
पीड़िता के बेटे ने बताई कहानी
- फोटो : amar ujala
आरोपी पति किन्नर एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में पत्नी का सिर लेकर घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खुद कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उधर, घायल रवि को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। चर्चा है कि यह घटना अवैध संबंधों को लेकर हुई है। इसी शक में किन्नर ने अपनी पत्नी विमला की हत्या कर दी और कथित प्रेमी रवि को भी जान से मारना चाहा।