उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक मासूम बच्ची से रेप की कोशिश करने वाले एक आदमी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। भीड़ का गुस्सा यही शांत नही हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
गांववालों ने आरोपी को पकड़ा
उन्होंने आरोपी का मुंह काला कर उसे जूतों का हार पहनाया और फिर गली-गली घुमाया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
भीड़ ने आरोपी को जूतों की माला पहनाकर की पिटाई
जानकारी के मुताबिक हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी चार वर्षीय बालिका शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी।
4 of 6
आरोपी को लातों से मारती भीड़
इसी दौरान टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी मस्तान बाबा (45) उसे बहला फुसला कर गांव के बाहर तालाब के किनारे ले गया। यहां गंदी नियत से उसने मासूम के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
चप्पलों से आरोपी को पीटती महिला
शोरगुल सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और बालिका के परिजन भी पहुंच गए। भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया, और जमकर पीट दिया।
ग्रामीणों ने आरोपी को पहले जमकर धुना फिर उसके बाल काट कर उसे जूते की माला पहना गांवभर में घुमाया। आखिर में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।