फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर डबल मर्डर: मौसेरी बहन से लव मैरिज...अब 7 साल बाद 'प्यार' का कत्ल; खुद बताया पत्नी और सास को क्यों मारा?

Tue, 03 Dec 2024 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में पत्नी और सास की हत्या करने वाले आरोपी जोसेफ पीटर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी में अवैध संबंधों के शक में पत्नी और उसे बचाने आई सास की हत्या करने के आरोपी जोसेफ पीटर को चकेरी पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वादी न मिलने पर चौकी प्रभारी विनीत त्यागी ने खुद वादी बनकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, मृतक के परिजनों के न आ पाने की वजह से सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी जोसेफ पीटर ने रविवार रात पत्नी कामिनी व उसकी मां पुष्पा की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा और चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। एडिशनल डीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कामिनी की बहन ने कहा कि वह मंगलवार सुबह शहर पहुंचेगी, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जायएगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
इसी घर में हुआ डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
मौसेरी बहन से प्रेम विवाह करने पर परिजन हुए थे नाराज
हत्यारोपी जोसेफ ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी मौसेरी बहन से प्रेम विवाह किया था। इसके चलते परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया था। इसके बावजूद कामिनी दिल्ली निवासी किसी शख्स से अक्सर फोन पर बातचीत करती थी। समझाने पर भी नहीं मानी। उल्टा उसकी मां पुष्पा ने भी उसी का पक्ष लिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
 

4 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को गांव ले जाना चाहता था हत्यारोपी जोसेफ
जोसेफ ने बताया कि इतना वह कामिनी को अपने साथ गांव ले जाना चाहता था। उसे यकीन था कि गांव जाने के बाद कामिनी अपनी मां की संगत से दूर हो जाएगी और युवक से बातचीत करना भी बंद कर देगी। इसीलिए उसने रविवार देर शाम बुलंदशहर जाने के लिए सेंट्रल तक के लिए ई-रिक्शा बुलाया था। हालांकि निकलने से पहले विवाद हो गया और उसी के बाद उसने कामिनी और सास पुष्पा की हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 8
हत्या करने के बाद बैठा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, बचाने आई सास की भी की हत्या
कानपुर के चकेरी के फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार रात एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस दौरान बचने आई सास पर भी हत्यारे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उनकी भी हत्या कर दी। वारदात के दौरान दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस गेट का लॉक तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो दोनों के खून से लथपथ शव पड़े मिले। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के किसी और से अवैध संबंध की बात कबूली है।
विज्ञापन

6 of 8
इसी घर में हुआ डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
निजी संस्थान की कैंटीन में काम करता है आरोपी
बुलंदशहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के काला आम निवासी जेम्स जोसेफ उर्फ बादल ने अपनी मौसेरी बहन कामिनी (39) से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी कामिनी और सास पुष्पा (62) के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर में ही रहता था। वह एक निजी संस्थान की कैंटीन में काम करता था। रविवार रात कामिनी के पड़ोसी संजीव गुप्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर जेम्स जोसेफ के घर में मारपीट और चीखने की आवाज आने की सूचना दी। कुछ ही देर में चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर गेट अंदर से बंद था। 
विज्ञापन

7 of 8
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिसकर्मी गेट का लॉक तोड़कर घर के गए तो कमरे में पत्नी कामिनी और उसकी मां पुष्पा के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, आरोपी पलंग पर उनके शव के पास बैठा था। पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार लिया। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के दिल्ली के एक युवक से दो साल से संबंध थे। वह अक्टूबर माह में बिना बताए गायब हो गई थी। 

 
विज्ञापन

8 of 8
Kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला
कई दिन बाद घर लौटने पर कामिनी को समझाया और कई बार युवक से संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। रात में कामिनी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। रोकने पर वह झगड़ा करने लगी, तो गुस्से में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पुष्पा बेटी को बचाने आई तो उसे भी मार डाला। एडीसीपी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें