देवी-देवता शोर से नहीं भक्त की भक्ती से प्रसन्न होते हैं। शाेर मचाने से सिर्फ प्रदूषण फैलता है ये कहना है श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का। महंत नृत्य गोपाल दास ने हाईकोर्ट के फैसले को भी सही ठहराया है।
विज्ञापन
2 of 4
महंत नृत्य गोपाल दास
श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के मामले में कहा कि हाईकोर्ट का आदेश ठीक है। धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर नहीं बजने चाहिए। देवी-देवता लाउडस्पीकर के शोर से प्रसन्न नहीं होते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
महंत नृत्य गोपाल दास
सभी को हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए। राम जानकी मंदिर सरसैया घाट में पत्रकारों से बातचीत में महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों के समाधान के लिए आगे आने वाले लोगों का स्वागत है।
राम मंदिर पीएम और सीएम बनवाएंगे। कोर्ट में भी हमारा पक्ष काफी मजबूत है। इसलिए आशा है कि कोर्ट का फैसला अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में आएगा। पूरा विश्वास है कि राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना का स्वच्छ बनाना होगा। इसके लिए सच्चे मन से काम ठोस काम होना चाहिए।