फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: ट्रेनें फुल…बस से लग रहे 8-10 घंटे, 20KM चलना पड़ रह पैदल, तीन जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

Wed, 12 Feb 2025 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमृत स्नान पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज रूट पर तीन दिनों में 500 से ज्यादा बसें भेजी जानी हैं। सोमवार रात तक 24 घंटे में 278 बसें यात्रियों को लेकर गईं।
विज्ञापन
1 of 6
kanpur central station - फोटो : amar ujala

माघी पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए कानपुर से ट्रेनों, बसों और खुद के वाहनों से श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। सड़क पर एकाएक लोड बढ़ने से प्रयागराज हाईवे पर जगह-जगह जाम लग रहा है। प्रयागराज तक जाने में चार घंटे की जगह लगभग आठ घंटे लग रहे हैं। इसके बाद महाकुंभ तक 20 किमी पैदल भी चलना पड़ रहा है। रोडवेज बस के एक चालक ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली बसें नेहरू पार्क के पास बनाए गए डिपो पर रोकी जा रही हैं।

यह मेला क्षेत्र से करीब 20 किमी. पहले है। यहां से महाकुंभ जाने के शटल सेवा है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से सबको यह सेवा नहीं मिल पा रही है। इससे पैदल जाना मजबूरी है। वहीं, हाईवे की एक पट्टी पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से ठप है। ऐसे में पीछे की बसें लगभग दो-दो दिन तक एक ही जगह खड़ी हैं। हाईवे पर भोजनालय वाले स्थानों पर भीषण जाम है। यह स्थिति रूमा से शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

2 of 6
kanpur central station - फोटो : amar ujala

24 घंटे में 278 बसें यात्रियों को लेकर गईं
बैरियर भी लगाए गए हैं। मलवां, फतेहपुर, सैनी और मूरतगंज आदि प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति है। इसी तरह प्रयागराज-चित्रकूट, लखनऊ-प्रयागराज, जबलपुर-प्रयागराज आदि मार्ग भी जाम हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया अमृत स्नान पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज रूट पर तीन दिनों में 500 से ज्यादा बसें भेजी जानी हैं। सोमवार रात तक 24 घंटे में 278 बसें यात्रियों को लेकर गईं।

विज्ञापन

3 of 6
kanpur central station - फोटो : amar ujala

अनुबंधित बसें भी चलाने की तैयारी
यहां से गईं बसें प्रयागराज के स्टेशन छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज आदि पर शटल सेवा में भी लगाई जा रही हैं, जिसके चलते कुछ बसें वहां फंस गईं। अमृत स्नान पर पहुंचने के लिए मंगलवार रात को भीड़ जुटने की संभावना के चलते अनुबंधित बसें भी चलाने की तैयारी कर ली गई। वहीं, दिल्ली, लखनऊ और झांसी रूट की बसों के फेरे भी घटा दिए गए हैं। बसों के प्रयागराज जाने से कुछ समस्या जरूर हुई है, लेकिन नियमित तौर पर अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जा रही हैं।

4 of 6
kanpur central station - फोटो : amar ujala

चार ट्रेनें निरस्त, तीन बदले रास्ते से चलेंगी
कानपुर। माघ पूर्णिमा पर रेलवे ने महाबोधि समेत चार ट्रेनें निरस्त की हैं। परिचालन संबंधी कारणों के चलते कुछ ट्रेनें बदले रूट से तो कुछ बदले समय से चलेंगी। निरस्त ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन करा चुके यात्री नियमानुसार रिफंड ले सकते हैं। (12397) गया-नई दिल्ली, (12367) भागलपुर-नई दिल्ली, (22466) आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस व (12398) नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस 12 फरवरी को निरस्त रहेंगी। वहीं, (15484) महानंदा एक्सप्रेस, (12488) सीमांचल एक्सप्रेस व (15633) बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर रूट पर चलेंगी। 

विज्ञापन

5 of 6
kanpur central station - फोटो : amar ujala

तीन जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे
गाड़ी संख्या 01823 स्पेशल ट्रेन 13, 20 और 27 फरवरी को वीरागंना लक्ष्मीबाई स्टेशन से शाम 5:50 बजे चलकर महोबा, बांदा होते हुए सुबह 4.50 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद फतेहपुर होते हुए 7.10 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 14, 21 और 28 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे चलकर 10:45 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur central station - फोटो : amar ujala
ये ट्रेनें भी हैं शामिल
यहां पांच मिनट रुककर शनिवार तड़के तीन बजे बजे झांसी पहुंचाएगी। गाड़ी संख्या 03697 प्रयागराज से 16 फरवरी की रात 11:40 बजे चलकर रात 4:30 बजे गोविंदपुरी आएगी। इसकी रिवर्स ट्रेन गोविंदपुरी से 16 फरवरी की रात 8:05 पर गोविंदपुरी से चलकर रात एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04723 16 फरवरी की दोपहर 3:35 बजे चलकर शाम 7:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 17 फरवरी की रात 11 बजे बरौनी से चलकर 12 फरवरी की सुबह 11:15 पर प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट ठहरने के बाद दोपहर 3:40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें