फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Double Suicide: एक फंदे से लटके थे शव…बच्चों ने मचाया शोर, लोग बोले- प्रेम प्रसंग की हो गई थी जानकारी

Wed, 12 Feb 2025 06:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मोहल्लेवासियों के अनुसार महिला का गांव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी शादी समारोह के दौरान छुन्ना को हो गई। इसी बात को लेकर ससुराल पहुंचने के बाद दोनों में विवाद हुआ होगा और दोनों ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
1 of 7
Hamirpur Double Suicide - फोटो : amar ujala

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव में दंपती ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों मंगलवार की दोपहर ससुराल से घर लौटे थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। ग्राम प्रधान बिहूनी खुर्द भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भांजे सोहन लाल उर्फ छुन्ना (26) पुत्र काशी प्रसाद व उसकी पत्नी समीक्षा (23) अपने घर में छत में लगे कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन

2 of 7
Hamirpur Double Suicide - फोटो : amar ujala

उन्हें मोहल्ले के बच्चों ने शव लटका होने की जानकारी दी थी। बताया कि छुन्ना अपनी पत्नी के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल मौदहा क्षेत्र के करहिया गांव गया था और मंगलवार दोपहर दोनों लौट आए। सोहल लाल के चार भाई व मां कासगंज स्थित ईंट भट्ठों में मजदूरी करते है और घर में दोनों अकेले रहते थे।

विज्ञापन

3 of 7
Hamirpur Double Suicide - फोटो : amar ujala

आत्महत्या का मामला हो रहा है प्रतीत
शाम साढ़े चार बजे छुन्ना को मोहल्ले वासियों ने मोहल्ले में टहलते देखा है। शादी दो साल पहले हुई है और कोई संतान नहीं है। सीओ राठ राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवक व महिला के परिजनों को सूचना दी गई है। आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

4 of 7
Hamirpur Double Suicide - फोटो : amar ujala

पारिवारिक भाई की शादी से लौटी थी समीक्षा
समीक्षा अपने पारिवारिक भाई करहिया गांव निवासी योगेंद्र की शादी में शामिल होने गई थी। करहिया गांव निवासी समीक्षा की सहेली के अनुसार आज ही तो यहां से अपनी ससुराल गई है। उसके चेहरे की खुशी देख जरा भी अहसास न था कि वह ऐसा कदम उठा सकती है।

विज्ञापन

5 of 7
Hamirpur Double Suicide - फोटो : amar ujala

किसी युवक से था प्रेम प्रसंग
मोहल्लेवासियों के अनुसार महिला का गांव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी शादी समारोह के दौरान छुन्ना को हो गई। इसी बात को लेकर ससुराल पहुंचने के बाद दोनों में विवाद हुआ होगा और दोनों ने फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

6 of 7
Hamirpur Double Suicide - फोटो : amar ujala

ननिहाल में रहता था परिवार
छुन्ना के पिता काशी प्रसाद मूल रूप से राठ क्षेत्र के इटैलिया गांव निवासी थे। ग्राम प्रधान के अनुसार बहुत पहले परिवार आकर यहीं बस गया। कांशी प्रसाद विक्षिप्त होने कारण कही लापता हो गया। जिसका अब तक कोई पता नहीं चला। पांचों भाई परिवार समेत ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। इस वर्ष छुन्ना व उसकी पत्नी काम पर नहीं गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hamirpur Double Suicide - फोटो : amar ujala

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। गांव वालों के अनुसार ससुराल से आने के बाद युवक जुआ भी खेला है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।  -डॉ. दीक्षा शर्मा, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें