कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में चल रही टेराकोटा कार्यशाला के तीसरे दिन कोरोना की चपेट में आई धरती की कलाकृति मिट्टी से उकेरी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सीएसजेएमयू में टेराकोटा कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
कलाकृति पर मास्क बांधकर सभी का ध्यान आकर्षित किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने टेराकोटा की कला से जुड़ीं कई अहम चीजें सीखीं।
विज्ञापन
3 of 5
सीएसजेएमयू में टेराकोटा कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
सीएसजेएमयू में इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स एवं उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित टेराकोटा की कार्यशाला के तीसरे दिन छात्र-छात्राएं कलाकृतियों को आकार देते नजर आए।
4 of 5
सीएसजेएमयू में टेराकोटा कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य प्रशिक्षक राहुल प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं ने बुद्ध की प्रतिमा, शेर, आदिवासी महिला, गणपति समेत कई कलाकृतियां बनाईं। वाराणसी से आए महावीर ने पृथ्वी के चेहरे पर मास्क लगाकर कलाकृति बनाई। विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश स्वरूप कटियार ने कहा कि टेराकोटा की कार्यशाला में छात्र-छात्राएं बहुत प्रभावित हैं।
सीएसजेएमयू में टेराकोटा कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि 23 मार्च को कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां पर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. सुरभि त्रिपाठी, डॉ. लोकेश्वर सिंह, रंजना सिंह, अजय कुमार, शिवांगी कनौजिया व आदेश वर्मा मौजूद थे।