फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम.ए पास की डिग्री नहीं आई काम, बेरोजगारी ने हाथ में पकड़ा दी झाड़ू

Mon, 26 Dec 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

​- नगर निगम के सभी छह जोनों में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
- हर जोन में 300 अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार, दक्षता परीक्षण
विज्ञापन
1 of 4
सफाई के दौरान ली गई तस्वीर - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
बेरोजगारी इंसान से क्या क्या नहीं करवाती। ये लाइन इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में सच साबित होती दिखाई दे रही हैं। कानपुर में सोमवार को जब अच्छे अच्छे घरों के बच्चे और महिलाएं सड़क पर सफाई करने और नाला साफ़ करने लगे तो हर कोई हक्का बक्का रह गया।

 
विज्ञापन

2 of 4
सफाई शुरू करने से पहले ऐसे बांटे गए औजार - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
दरअसल कानपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें शामिल होने को कोई सूट में पहुंचा था तो कोई बच्चो संग। इंटरव्यू से पहले सबके हाथ में पकड़ा दी गयी झाड़ू और अलॉट हो गया एक एक नाला। फिर क्या था, कोई मुह बनाते हुए नाले की सफाई करने में मशगूल हुआ तो कोई बेझिझक। हालांकि इसमें भी सभी ने पीएम मोदी को ही अपना आइडियल बताया। बोले जब देश का पीएम झाड़ू उठाकर सड़कों पर सफाई कर सकता है तो हम क्यों नहीं।


 
विज्ञापन

एमए और बीए पास भी सफाई कर्मी के साक्षात्कार की लाइन में

3 of 4
सफाई कर्मी की नौकरी के लिए साक्षात्कार सूची में अपना नाम तलाशते लोग - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
कुछ भी हो यह नजारा देखने लायक था। दरअसल यहां ऊंच नीच और जात-पात को दरकिनार कर लोग साक्षात्कार के लिए एकत्रित हुए थे। खास बात ये रही कि इनमें कई एमए और बीए पास भी साक्षात्कार देने के लिए लाइन में थे। 

अनुभव के साथ-साथ योग्यता मांगी गई थी। सफाई कार्य का अनुभव भले ही नहीं था लेकिन होंसले कड़ाके की ठंड को भी चीर कर रख देने वाले थे। हाथ में फावड़ा और झाड़ू थमाकर नाले और रोड के किनारे की गंदगी साफ करने को मुस्तैद युवा ताबड़तोड़ लगे रहे और कुछ ही घंटों में पूरा इलाका चमका दिया। 

 
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने सफाई कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं

4 of 4
चेहरों पर दिखी थकान, परेशानी और पीड़ा - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
एक विवाहित महिला अपने पति के साथ साक्षात्कार के लिए पहुंची। महिला घर की स्थिति को लेकर चर्चा करते हुए भावुक हो गई। इस दौरान पति सफाई कर पसीना बहाता रहा, तो पत्नी की आंखों से अश्रुधारा बह निकली। इस दौरान कई ऐसे भी नजर आए जो जात-पात का भेदभाव छोड़कर सफाई कर्मियों का साक्षात्कार देने आए। इस पर सवाल पूछा तो जवाब मिला, जब देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने सफाई कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं।    

ज्ञात हो नगर निगम में सफाई कर्मचारी की नौकरी पाने के लिए सोमवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन 1800 आवेदकों का साक्षात्कार और दक्षता परीक्षण हुआ है। हर जोन में रोजाना 300 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। ऐसी जानकारी है कि निगम ने बीते दिनों सफाई कर्मचारियों की नौकरी के लिए आवेदन मांगे थे। सफाई कर्मचारी के 3275 पदों के लिए 3.35 लाख आवेदन मिले हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें